काशी-तमिल संगमम 5.0 का 28 नवंबर को होगा शुभारंभ, नमो घाट पर होगा भव्य उद्घाटन

काशी-तमिल संगमम 5.0 का शुभारंभ 28 नवंबर को नमो घाट पर होगा। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन। 12 दिसंबर तक चलेगा उत्तर-दक्षिण का महासंगम।

Nov 27, 2026 - 18:46
 0  14
काशी-तमिल संगमम 5.0 का 28 नवंबर को होगा शुभारंभ, नमो घाट पर होगा भव्य उद्घाटन

काशी-तमिल संगमम 5.0 का 28 नवंबर को होगा शुभारंभ, नमो घाट पर उपराष्ट्रपति और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

12 दिसंबर तक काशी में सजेगा उत्तर-दक्षिण की संस्कृति, भाषा और ज्ञान का संगम, 1,750 प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

हिन्द भास्कर। वाराणसी 

काशी और तमिलनाडु के सदियों पुराने सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सभ्यतागत रिश्तों को नई ऊंचाई देने के लिए काशी-तमिल संगमम का पांचवां संस्करण 28 नवंबर से काशी में शुरू होने जा रहा है।

भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 नवंबर को नमो घाट पर इस भव्य आयोजन का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समापन सत्र में शामिल होंगे।

इस वर्ष संगमम की थीम ‘तिरुक्कुरल पयिलवोम’ यानी ‘तिरुक्कुरल का अभ्यास करें’ रखी गई है। संत कवि तिरुवल्लुवर द्वारा रचित तिरुक्कुरल के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय और आईआईटी (बीएचयू) इस आयोजन के प्रमुख शैक्षणिक साझेदार हैं। तमिलनाडु से सात समूहों में कुल 1,750 प्रतिनिधि आएंगे। 29 नवंबर से 11 दिसंबर तक बीएचयू के विभिन्न स्थलों पर शैक्षणिक सत्र होंगे।

संगमम को युवाओं तक पहुंचाने के लिए बीएचयू परिसर में संध्या भजन, नुक्कड़ नाटक, लोक एवं शास्त्रीय संगीत, रंगोली, पोस्टर डिजाइन, मेहंदी, फोटोग्राफी और डिजिटल आर्ट जैसी गतिविधियां होंगी। इसके लिए 1,500 से अधिक छात्र स्वयंसेवकों का चयन किया गया है।

तिरुक्कुरल की शिक्षाओं को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए तमिलनाडु से हिंदी के जानकार 50 शिक्षक उत्तर प्रदेश आएंगे। वाराणसी में 20, प्रयागराज में 15 और अयोध्या में 15 शिक्षक तैनात किए जाएंगे। इससे लगभग 3,000 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

इसके अलावा 28 नवंबर को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीएचयू के भारत कला भवन में सीआईआई बनारस बिनाले-2026 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

केटीएस-5 के मेहमान वाराणसी के बाद प्रयागराज और अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शन करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार