लखनऊ: बंदरियाबाग ऑफिसर्स क्लब में लगी 'लखन खजाना' वेंडिंग मशीन, UPI से मिलेगा 24x7 स्नैक्स और पेय पदार्थ

लखनऊ: बंदरियाबाग ऑफिसर्स क्लब में लगी 'लखन खजाना' वेंडिंग मशीन, UPI से मिलेगा 24x7 स्नैक्स और पेय पदार्थ

Sep 12, 2026 - 20:19
 0  20
लखनऊ: बंदरियाबाग ऑफिसर्स क्लब में लगी 'लखन खजाना' वेंडिंग मशीन, UPI से मिलेगा 24x7 स्नैक्स और पेय पदार्थ

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- यात्रियों की सुविधा और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल ने एक नई पहल शुरू की है। मण्डल के विभिन्न स्टेशनों और परिसरों में ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन 'लखन खजाना' स्थापित की जा रही हैं।

इसी क्रम में बंदरियाबाग स्थित 'संस्कृति' ऑफिसर्स क्लब पर एक ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन 'लखन खजाना' स्थापित की गई है। इस मशीन के लगने से रेलवे कालोनी, ऑफिसर्स क्लब और आस-पास के लोगों को 24 घंटे स्नैक्स और पेय पदार्थ आसानी से मिल सकेंगे।

मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि ये मशीनें UPI के जरिए ATM की तरह कैशलेस भुगतान की सुविधा देंगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी। यह पहल 'डिजिटल इंडिया' की दिशा में लखनऊ मण्डल का महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि 'लखन खजाना' नाम से संचालित ये मशीनें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के अनुज श्री लक्ष्मण के प्रति सभी नगर वासियों के स्नेह को प्रदर्शित करती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow