दिल्ली में 10 अक्टूबर को जाम का अलर्ट, रेलवे ने 12 ट्रेनें कैंसिल कीं - लखनऊ मेल, प्रयागराज और शिवगंगा भी लिस्ट में

दिल्ली में 10 अक्टूबर को जाम के अलर्ट पर रेलवे का बड़ा फैसला। लखनऊ मेल, गोरखधाम, शिवगंगा, प्रयागराज समेत 12 ट्रेनें रद्द, यात्री घर से निकलने से पहले स्टेटस जरूर जांच लें।

Oct 9, 2026 - 14:13
Oct 9, 2026 - 15:20
 0  152
दिल्ली में 10 अक्टूबर को जाम का अलर्ट, रेलवे ने 12 ट्रेनें कैंसिल कीं - लखनऊ मेल, प्रयागराज और शिवगंगा भी लिस्ट में

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने 9 और 10 अक्टूबर के लिए बड़ा फैसला लिया है। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास 10 अक्टूबर को भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

रेलवे बोर्ड के आदेश संख्या DTP/2026/10/05 दिनांक 09.10.2026 के अनुसार, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से चलने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या निजामुद्दीन पहुंचने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें सोर्स स्टेशन से ही रद्द रहेंगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द -

  • 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस
  • 12229 लखनऊ मेल
  • 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस
  • 12429 लखनऊ-नई दिल्ली AC एक्सप्रेस
  • 12559 शिव गंगा एक्सप्रेस
  • 12581 बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट
  • 02417 प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल
  • 04209 वाराणसी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल
  • 20801 मगध एक्सप्रेस
  • 12309 तेजस राजधानी
  • 12393 सम्पूर्ण क्रांति
  • 22361 अमृत भारत एक्सप्रेस

प्रदर्शन के मद्देनज़र कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा, वहीं दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट बंद करने का अनुरोध किया गया है। नई दिल्ली और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक आने-जाने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।

घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन और मेट्रो की ताज़ा स्थिति जरूर जांच लें और इस जानकारी को दूसरों के साथ भी शेयर करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow