राम मंदिर : रामलला की मूर्ति के बाद अब राजा राम की मूर्ति होगी स्थापित
राम मंदिर : रामलला की मूर्ति के बाद अब राजा राम की मूर्ति होगी स्थापित

By:- Amitabh Chaubey
अयोध्या(हिन्द भास्कर):- अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिस के बाद पूरी दुनिया से रामलाल के दर्शन के लिए करोड़ों की संख्या में भक्त अपने रामलाल के दर्शन के लिए आनेलगे। वही आप को बता दे कि राम मंदिर में भगवान राम की एक और मूर्ति स्थापित हो रही है।
मंदिर में रामलला की मूर्ति के बाद अब राजा राम की मूर्ति स्थापित कर इसकी प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। भगवान राम की स्थापना राजा के रूप में मंदिर के पहली मंजिल पर होगी। प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों से चल रही है। वहीं जब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण में लगभग सारी मूर्तियां 30 अप्रैल अक्षय तृतीया पर अपने-अपने स्थान पर स्थापित हो जाएंगी।
पूजन, प्राण प्रतिष्ठा का समय धार्मिक स्थिति तय करेगी कि किस तिथि में भगवान राम के दरबार की स्थापना की जाए। आप को बता दे रामलला की मूर्ति काले पत्थर से बनी है, जो लगभग 2.5 अरब साल पुरानी है। यह पत्थर कृष्णशिला या शालीग्राम के नाम से भी जानी जाती है।
What's Your Reaction?






