NCDC ने अमूल को दिए ₹200 करोड़: डेयरी किसानों को समय पर भुगतान और सहकारी क्षेत्र को मिलेगी नई ताकत
NCDC ने अमूल को दिए ₹200 करोड़: डेयरी किसानों को समय पर भुगतान और सहकारी क्षेत्र को मिलेगी नई ताकत
नई दिल्ली(हिन्द भास्कर):- सहकारी डेयरी क्षेत्र को मजबूती देने और दुग्ध उत्पादकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम NCDC ने गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ GCMMF/अमूल को ₹200 करोड़ की वर्किंग कैपिटल सहायता मंजूर की है।
NCDC के उप प्रबंध निदेशक रोहित गुप्ता ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में GCMMF के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता को स्वीकृति पत्र सौंपा। इस सहायता से अमूल के व्यावसायिक संचालन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही सहकारी डेयरी क्षेत्र और मजबूत होगा और दुग्ध किसानों को उनका भुगतान समय पर मिल सकेगा।
NCDC ने कहा कि यह कदम देश की अग्रणी सहकारी संस्थाओं के साथ सहयोग को और मजबूत करने के साथ-साथ भारत के डेयरी सहकारी आंदोलन के सतत विकास को समर्थन देने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।
What's Your Reaction?
