क्रिकेटर मोहम्मद शमी की सियासी पारी का आगाज? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अमरोहा में हलचल तेज
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने RLD प्रमुख जयंत चौधरी से मुलाकात की। अमरोहा में सियासी हलचल तेज, क्या राजनीति में एंट्री लेंगे शमी? पढ़ें हिन्द भास्कर की एक्सक्लूसिव खबर।
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब क्रिकेट के बाद सियासत की पिच पर चौके-छक्के लगाने की तैयारी में हैं। *हिन्द भास्कर* को मिली इस EXCLUSIVE तस्वीर में शमी राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह मुलाकात हाल ही में हुई है। शमी के हाथ में गुलदस्ता है और दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस तस्वीर के सामने आने के बाद अमरोहा में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चा
सियासी गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि 2027 विधानसभा चुनाव में मोहम्मद शमी अमरोहा सदर सीट से RLD के प्रत्याशी हो सकते हैं। चर्चा यह भी है कि अगर शमी खुद नहीं लड़े तो उनके परिवार के किसी सदस्य को जयंत चौधरी चुनावी मैदान में उतार सकते हैं।
शमी का अमरोहा में अपना बड़ा जनाधार है। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर अभी तक मोहम्मद शमी या रालोद की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
What's Your Reaction?
