PCS से IAS बने 17 अफसरों को जल्द मिलेगी नई तैनाती, लिस्ट जारी
UP में PCS से IAS बने 17 अफसरों को जल्द मिलेगी नई पोस्टिंग। कार्मिक विभाग जल्द जारी करेगा लिस्ट। देखें पूरी लिस्ट।
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश में पीसीएस से आईएएस बने अफसरों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार द्वारा 29 पीसीएस अधिकारियों को आईएएस में प्रमोशन दिए जाने के बाद अब इनमें से 17 अफसरों को जल्द ही नई तैनाती दी जाएगी।
दरअसल 30 जून 2026 को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने 29 पीसीएस अफसरों को आईएएस संवर्ग में शामिल करने का नोटिफिकेशन जारी किया था। इन सभी को 2022 बैच आवंटित किया गया है।
ये सभी फिलहाल प्रोबेशन पर हैं और इन्हें उत्तर प्रदेश कैडर दिया गया है। d25e अब शासन स्तर पर इनकी नई पोस्टिंग की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक इन 17 अफसरों को आईएएस के समकक्ष महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया जाएगा।
इन अफसरों को मिलेगी नई जिम्मेदारी:
- IAS राज कुमार द्विवेदी- अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल
- IAS हर्ष देव पांडे - परीक्षा नियंत्रक UPPSC
- IAS शैलेंद्र कुमार सिंह - OSD यमुना अथॉरिटी
- IAS नरेंद्र बहादुर सिंह - ADM FR लखीमपुर खीरी
- IAS संतोष बहादुर सिंह - ADM E सहारनपुर
- IAS विजय कुमार सिंह - CRO देवरिया
- IAS सुशीला - एडिशनल कमिश्नर कानपुर
- IAS अतुल कुमार - एडिशनल कमिश्नर मुरादाबाद
- IAS अमित सिंह - Dy CEO निर्वाचन
- IAS प्रियंका सिंह - कमांडेंट सिविल डिफेंस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट
- IAS अमित कुमार - ADM E कानपुर देहात
- IAS गरिमा स्वरूप - OSD निर्वाचन UP
- IAS संदीप कुमार - ADM FR हापुड़
- IAS राकेश कुमार सिंह - ADM FR लखनऊ
- IAS अमित कुमार - एडिशनल कमिश्नर मेरठ
- IAS पूनम निगम - Dy Secretary UPPCS
- IAS डॉक्टर नितिन मदान - ADM E रामपुर
बताया जा रहा है कि शासन द्वारा जल्द ही इनकी पोस्टिंग लिस्ट जारी की जाएगी। इससे प्रदेश में प्रशासनिक कामकाज में और तेजी आएगी।
What's Your Reaction?
