RPF की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन से 5.45 करोड़ की चरस बरामद, तस्कर फरार
लखनऊ मंडल RPF ने ट्रेन 19038 से 10.9 KG चरस बरामद की। कीमत 5.45 करोड़ है। लावारिस बैग बाराबंकी में मिला, GRP को सौंपा गया। तस्कर फरार, जांच जारी है।
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- रेलवे सुरक्षा बल (RPF) लखनऊ मंडल ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन से करोड़ों की चरस बरामद की है। दिनांक 21.09.2026 को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, लखनऊ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मंडल रिजर्व ऐशबाग के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान गाड़ी संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस (Avadh Express) के जनरल कोच नंबर 255333 में लावारिस हालत में एक बैग मिला। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 10.900 किलोग्राम चरस बरामद हुई। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 45 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संजीव कुमार, कां. अरविंद सिंह यादव, कां. सत्यम कुमार यादव (मंडल रिजर्व ऐशबाग), उप निरीक्षक प्रशांत सिंह यादव, सउनि अयूब खान (अपराध आसूचना शाखा लखनऊ) तथा हे. कां. मनोज कुमार सिंह (रेसुब चौकी बाराबंकी) शामिल रहे।
बरामद चरस को अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए जीआरपी बाराबंकी को सुपुर्द कर दिया गया है। जीआरपी तस्कर की तलाश में जुट गई है।
What's Your Reaction?
