UP में OTS योजना को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 1 लाख आवेदन पार, करदाताओं को 67 करोड़ की राहत
UP में OTS योजना को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 1 लाख आवेदन मिले, 65 हजार स्वीकृत, 67 करोड़ की राहत और 40 करोड़ की वसूली, 15 दिसंबर तक मिलेगा लाभ।
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही एकमुश्त समाधान योजना (OTS) को प्रदेश भर में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। प्रदेश के सभी 762 नगरीय निकायों में योजना के तहत अब तक 1 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। नगर विकास विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल *1,00,006 आवेदन* प्राप्त हुए हैं।
इसमें से *65,457 आवेदन स्वीकृत* किए जा चुके हैं, जबकि 32,737 आवेदन प्रक्रिया में हैं। योजना के तहत कुल 65,457 परिवारों को सीधा फायदा मिल चुका है। *40 करोड़ की वसूली, 67 करोड़ की राहत* योजना के तहत ₹176.61 करोड़ की बकाया मांग के सापेक्ष अब तक *₹40.85 करोड़ की वसूली* हो चुकी है। वहीं पात्र करदाताओं को *₹67.33 करोड़ के ब्याज-पेनाल्टी में छूट* दी गई है।
औसतन हर लाभार्थी को *₹10,286 की राहत* मिली है। आंकड़ों में सबसे ज्यादा भागीदारी आवासीय करदाताओं की है। कुल आवेदनों में 80.5% (80,465) आवासीय, 11.2% (11,158) व्यावसायिक और 8.4% (8,382) अन्य श्रेणी के हैं।
मंत्री AK शर्मा ने की जनता से अपील:
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि OTS योजना का मकसद निकायों को आत्मनिर्भर बनाना और नागरिकों को बेहतर सुविधा देना है।
उन्होंने पात्र करदाताओं से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें। *योजना की खास बातें-* 1. 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका और 545 नगर पंचायतों में लागू 2. गृहकर, जलकर और सीवरकर के पुराने बकायों पर मिल रही छूट 3. एकमुश्त भुगतान में दिक्कत हो तो *3 किस्तों में भुगतान* की सुविधा 4. योजना *15 अगस्त से 15 दिसंबर 2026* तक चलेगी 5. विशेष शिविर लगाकर लोगों के आवेदन कराए जा रहे हैं योजना की पूरी जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए *upulbots.in* पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
