जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी:- मंत्री ए. के. शर्मा

जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी:- मंत्री ए. के. शर्मा

Mar 25, 2026 - 00:11
 0  14
जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी:- मंत्री ए. के. शर्मा

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने जौनपुर में कोर कमेटी और जिला प्रशासनिक एवं समन्वय समिति की बैठक की। इस दौरान जनपद के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

मंत्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित दिया कि सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया।

इस अवसर पर बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, जिला अध्यक्ष डॉ0 अजय सिंह, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक कुमार अनुपम सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow