समाजवाद और रामराज्य समदर्शी अवधारणाएं, जनेश्वर मिश्र की विरासत बचाने की जिम्मेदारी समाजवादियों की:- दीपक मिश्र

समाजवाद और रामराज्य समदर्शी अवधारणाएं, जनेश्वर मिश्र की विरासत बचाने की जिम्मेदारी समाजवादियों की:- दीपक मिश्र

Aug 5, 2026 - 23:09
 0  13
समाजवाद और रामराज्य समदर्शी अवधारणाएं, जनेश्वर मिश्र की विरासत बचाने की जिम्मेदारी समाजवादियों की:- दीपक मिश्र

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती के उपलक्ष्य में सपा कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में "छोटे लोहिया" जनेश्वर मिश्र पर केंद्रित स्मारिका का विमोचन किया गया। स्मारिका का विमोचन करते हुए समाजवादी चिंतक दीपक मिश्र ने कहा कि समाजवाद और रामराज्य समदर्शी अवधारणाएं हैं। दोनों समावेशी, सर्वस्पर्शी और साम्प्रदायिकता विरोधी हैं।

जनेश्वर मिश्र ने सदैव संकीर्ण फिरकापरस्ती का विरोध किया। वे ऐसी व्यवस्था के समर्थक थे जिसमें गैरबराबरी और सांप्रदायिक वैमनस्यता न हो। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास साक्षी है कि पंडित रामप्रसाद बिस्मिल और अशफाकउल्ला खान ने मिल कर आजादी की लड़ाई लड़ी।

तुलसीदास विरचित श्रीरामचरित मानस की अब्दुर्रहीम न केवल रक्षा करते हैं अपितु उन्हें बरवै रामायण लिखने के लिए प्रेरित भी करते हैं। सैयद इब्राहिम खान उर्फ रसखान पर लिखते हैं। आज यह महान विरासत संकट और संक्रमण में है, जिसे बचाने की जिम्मेदारी हम सभी विशेषकर समाजवादियों की है। दीपक मिश्र ने कहा कि सरकारी दल का प्रश्न के उत्तर में संप्रदाय का कार्ड खेलना उचित नहीं है।

समाजवादी नीतियों से विचलन के कारण ही देश और उत्तर प्रदेश पर अनवरत कर्ज बढ़ रहा है। आज उत्तर प्रदेश पर 9.04 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। यूपी का हर आदमी 37 हजार के ऋण में है। उन्होंने कहा कि लोहिया और जनेश्वर द्वारा प्रतिपादित समाजवाद की प्रासंगिकता आज बढ़ी है।

अन्य वक्ताओं के विचार

संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जितने बड़े विचारक थे उतने ही बड़े आंदोलनकारी भी थे। सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने जनेश्वर मिश्र को देश की धरोहर बताया।

संगोष्ठी में सपा प्रदेश सचिव अवधेश यादव, प्रदेश सचिव दयाशंकर निषाद, नगीना साहनी, पूर्व विधायक यशपाल रावत, महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य, इंद्रदेव पासवान, संजय पहलवान, धीरज गुप्त, तहव्वर हुसैन, लालजी भारती, कार्यालय प्रभारी अली हुसैन मैना समेत कई समाजवादी नेताओं ने सहभाग किया। संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow