पीडीए में 'पी' का मतलब पीड़ित पंडित, भाजपा जितनी पीड़ा देगी, पीडीए उतना ही मजबूत होगा:- अखिलेश यादव

पीडीए में 'पी' का मतलब पीड़ित पंडित, भाजपा जितनी पीड़ा देगी, पीडीए उतना ही मजबूत होगा:- अखिलेश यादव

Aug 5, 2026 - 21:48
 0  22
पीडीए में 'पी' का मतलब पीड़ित पंडित, भाजपा जितनी पीड़ा देगी, पीडीए उतना ही मजबूत होगा:- अखिलेश यादव

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों और अन्य प्रदेशों में समाजवादी चिंतक श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र की जयंती जोश और उत्साह के साथ मनायी गई। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्बोधित किया।

अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में आये प्रबुद्ध समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र की जयंती का यह ऐतिहासिक कार्यक्रम जनेश्वर मिश्र पार्क में होना था लेकिन सरकार के लोगों ने परमीशन नहीं दी। इसलिए कार्यक्रम यहां कार्यालय में करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आज हम लोग जनेश्वर मिश्र के मिशन को पूरा करने का संकल्प लेते हैं।

उनका मिशन लगातार चलता रहेगा। समाजवादी सरकार में जनेश्वर मिश्र के नाम पर सबसे बड़ा पार्क बनाया गया। इस पार्क को सदियों तक याद किया जाएगा।

पीडीए और भाजपा सरकार पर हमला

अखिलेश यादव ने कहा कि जबसे भाजपा के लोग लोकसभा चुनाव पीडीए से हारें हैं तबसे पीडीए की तरह-तरह की परिभाषा बनाते हैं। लेकिन वो जान लें पीडीए में 'पी' का मतलब पीड़ित पंडित है। भाजपा जितनी पीड़ा देगी, पीडीए उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को बहुत प्रताड़ित किया है।

कानपुर में गाड़ी पलटाई। बस्ती में एक साथी न्याय के लिए गया था, पुलिस के लोगों ने पीट-पीट कर मार दिया। इस सरकार में पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ तो अन्याय हो ही रहा था अब ब्राह्मणों के भी पीछे पड़ गयी है। सरकार को गोरखपुर का हाता नहीं भाता। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।

स्वास्थ्य विभाग को तो खुद ही इलाज की जरूरत है। भाजपा सरकार ने पूज्य शंकराचार्य जी को अपमानित किया। कुंभ में त्रिवेणी में स्नान नहीं करने दिया। शंकराचार्य जी को स्नान करने से रोके जाने का दूसरा उदाहरण कहीं नहीं है। उनपर पास्को का झूठा मुकदमा लगाया गया। लेकिन पूज्यनीय शंकराचार्य झुके नहीं।

चढ़ावा चोरी और भ्रष्टाचार के आरोप

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चोरी करके सबसे बड़ा महाप किया है। दान पात्र से पैसा निकाल लिया। जब चोरी पकड़ी गयी तो छोटे कर्मचारियों को पकड़कर जेल भेज दिया। इतनी बड़ी चोरी छोटे कर्मचारी नहीं कर सकते हैं। मुख्यमंत्री जी बार-बार अयोध्या जाते थे, इसके बावजूद उन्हें चढ़ावा चोरी का पता नहीं लगा।

उन्होंने कहा कि लखनऊ-कानपुर की 63 किलोमीटर सड़क चार हजार करोड़ से ज्यादा में बनी, लेकिन उद्घाटन के बाद ही जगह-जगह टूट गयी। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की 90 किलोमीटर की सड़क पर 7 हजार करोड़ लुटा दिए गए। यह सरकार इंजीनियर नहीं, ठेकेदार की तरह काम कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस अन्याय कर रही है।

यूपी डायल 100 और एम्बुलेंस सेवा को बर्बाद कर दिया। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। पेट्रोल में इथेनाल मिलाकर दिया जा रहा है। बीजेपी भ्रष्टाचारी, जुल्म करने वाली और पापी पार्टी है। इस बार प्रदेश की जनता इनको सजा देगी। भाजपा का सफाया हो जाएगा।

अन्य नेताओं के विचार

कार्यक्रम में पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के बताए रास्ते पर चलना ही उन्हें असली श्रद्धांजलि है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा कि असली सनातनी समाजवादी लोग हैं। विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी।

नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार में आज प्रबुद्ध वर्ग पर बड़े पैमाने पर अन्याय हो रहा है। 2027 में इस अन्यायी सरकार को हटाकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है।

कार्यक्रम के संयोजक सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि पश्चिम से लेकर पूरब तक सभी लोगों ने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प ले लिया है।

जयंती समारोह में काशी के श्रीराम जानकी डमरू दल सेवा समिति के 15 बटुकों ने डमरू वादन किया। इससे पूर्व गंगा आरती और स्वास्तिवाचन हुआ। अखिलेश यादव ने बटुकों को अंग वस्त्र एवं दक्षिणा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबुद्ध समाज के लोगों ने अखिलेश यादव को स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व राज्य सभा सदस्य आलोक तिवारी एवं अरविन्द कुमार सिंह, प्रो0 रमेश दीक्षित, श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र के भाई तारकेश्वर मिश्रा, बेटी मीना तिवारी, पूर्व विधायकगण अमरपाल शर्मा, एके ओझा, बैजनाथ दूबे, जयंत प्रसाद, रामजी शुक्ला, सुभाष राय, पीके राय, नंदिता शुक्ला, विनय तिवारी, आशुतोष उपाध्याय, मुनीन्द्र शुक्ला, अरुण शंकर शुक्ला, प्रो0 बी. पाण्डेय के साथ सर्वश्री प्रो0 आरके पाठक, अनुराग मिश्रा, एसके राय, त्रयंबक पाठक, प्रदीप शर्मा, अमित चौबे, हरीश मिश्रा बनारस वाले, हिमांशु त्रिपाठी, मणेन्द्र मिश्रा, पंड़ित शर्मिला महाराज, संजय मिश्रा, राजा चतुर्वेदी, राम भजन चौबे, संजय पाण्डेय, किशन दीक्षित, राजेश शर्मा, रमेन्द्र त्रिपाठी, कार्तिक तिवारी, करूणेश, मनीष पाण्डेय, वंदना मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा बस्ती पूर्व महासचिव सपा, सुशील चन्द्र दुबे प्रदेश सचिव जौनपुर, कृष्ण कुमार त्रिपाठी पूर्व महानगर अध्यक्ष गोरखपुर, विक्रांत उपाध्याय पूर्व राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, अभिषेक पाण्डेय राष्ट्रीय सचिव मजदूर सभा, शशिकांत दुबे, विशेष आमंत्रित सदस्य समाजवादी पार्टी, डॉ. सुरभि शुक्ला, मुकेश शुक्ला, अमरजीत यादव महराजगंज, वंदना दीक्षित, राम प्रवेश, सर्वेश यादव, उमेश मुदगल, आलोक त्रिपाठी, अनुराग मिश्रा, देवी शंकर बाजपेई, मनोरमा त्रिवेदी, बंदना चतुर्वेदी, अनीता तिवारी, रंजना शर्मा, राहुल सिंह बेरिया, आशीष चौबे, डॉ. जितेन्द्र, पवन मिश्रा, मनोज मिश्रा समेत बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow