जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अखिलेश ने अर्पित की श्रद्धांजलि, प्रदेशभर में मनाया गया जयंती समारोह

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अखिलेश ने अर्पित की श्रद्धांजलि, प्रदेशभर में मनाया गया जयंती समारोह

Aug 5, 2026 - 20:30
 0  30
जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अखिलेश ने अर्पित की श्रद्धांजलि, प्रदेशभर में मनाया गया जयंती समारोह

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय समेत प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों में समाजवादी चिंतक श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र की जयंती जोश और उत्साह के साथ मनायी गई।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। 

जनेश्वर मिश्र पार्क में इस अवसर पर श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। इनमें पुत्री मीना तिवारी, भाई तारकेश्वर मिश्र, चंद्रशेखर तिवारी, विश्वभूषण तिवारी, अमृता त्रिपाठी, सर्वानंद पाठक शामिल रहे।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा राजभर, लखनऊ के जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सभा सिकंदर यादव, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शरद शरन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा पूर्व मेयर प्रत्याशी मीरा वर्धन, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह, पूर्व विधायक अम्बरीश पुष्कर, नगर निगम में सपा पार्षद दल के नेता कामरान बेग, उपनेता देवेन्द्र सिंह जीतू, पूर्व मंत्री राम सिंह राणा, पूर्व प्रत्याशी सोनू कनौजिया, किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष पायल सिंह और प्रवक्ता निदा लारी खान व अनुराग भदौरिया समेत सैकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र को नमन किया।

समाजवादी पार्टी ने श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र के विचारों और संघर्ष को याद करते हुए प्रदेशभर में उनके बताए गए समाजवादी आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow