लखनऊ में शुरू हुआ 'प्रो एक्सपो 2026', 30 से अधिक ब्रांड देंगे कम निवेश में बिजनेस के अवसर
लखनऊ में शुरू हुआ 'प्रो एक्सपो 2026', 30 से अधिक ब्रांड देंगे कम निवेश में बिजनेस के अवसर
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और निवेशकों के लिए राजधानी लखनऊ के हिल्टन गार्डन इन में फ्रेंचाइज इंडिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'प्रो एक्सपो 2026' का शनिवार को शुभारंभ हुआ। यह एक्सपो 18 और 19 जुलाई तक चलेगा। आयोजन सीएम युवा और यूथ अड्डा द्वारा किया जा रहा है। एक्सपो में देश के 30 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड अपनी फ्रेंचाइजी और बिजनेस मॉडल के साथ मौजूद हैं।
यहां आने वाले लोगों को कम निवेश में व्यवसाय शुरू करने, फ्रेंचाइजी लेने, निवेश के अवसर तलाशने और विशेषज्ञों से सीधे मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यूपीकॉन के एमडी प्रवीण सिंह ने बताया कि एक्सपो में सरकारी योजनाओं, बिजनेस फाइनेंस, बैंक लोन, मार्केटिंग और बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़े विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। प्रतिभागियों को अपना व्यवसाय शुरू करने और विस्तार करने की पूरी जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी।
योगी सरकार की स्वरोजगार नीति को मिलेगा बल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निवेश, स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है। स्टार्टअप नीति, एमएसएमई प्रोत्साहन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और ओडीओपी जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रो एक्सपो 2026 जैसे आयोजन इसी सोच को मजबूती देंगे।
इन ब्रांडों से जुड़ने का मौका
एक्सपो में बॉम्बे कुल्फी, चाय गरम, माउंट लिटेरा, गो गैस, मिस्टर सैंडविच, द बर्गर कंपनी, वॉशकिया, रेड स्कूल हाउस, ग्वाक, बिग्गिस बर्गर, टीटीके प्रेस्टिज सहित 30 से अधिक ब्रांड भाग ले रहे हैं। आयोजकों ने रेडियो मिर्ची, रेडियो सिटी, रेड एफएम और बिग एफएम के जरिए लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर सहित कई शहरों में प्रचार अभियान चलाया। यह एक्सपो केवल फ्रेंचाइजी प्रदर्शनी नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भरता और नए व्यवसाय की दिशा में प्रेरित करने वाला मंच है।
What's Your Reaction?
