ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दिव्यांग कृत्रिम उपकरण वितरण हुआ

Mar 9, 2025 - 21:32
 0  17
ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दिव्यांग कृत्रिम उपकरण वितरण हुआ

हिन्द भास्कर: लखनऊ।

 नर सेवा नारायण सेवा की अलख जगा रही ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने पी0टी0सी0 फाउण्डेशन के सहयोग से अपने स्वास्थ्य जागरुकता शिविर अंतर्गत दिव्यांग कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण वितरण अभियान की श्रंखला में आज लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेई कल्याण मण्डप ग्वारी गांव विकास खण्ड गोमती नगर में विशाल शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों मातृ शक्तियों, बुजुर्गों को चश्मा, दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी कान की मशीन का वितरण किया गया। कैम्प का उद्घाटन गोमती नगर वार्ड के पार्षदो द्वारा किया गया। 

लाभार्थियों को संबोधित करते हुए पार्षद संजय राठौर, मालती यादव कहा कि जरुरतमंदों की सदैव सेवा करने तथा दिव्यांगों को कभी भी कोई जरूरत हो तो ममता ट्रस्ट से सम्पर्क करे ट्रस्ट तथा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाजपा अवध क्षेत्र राजीव मिश्रा हमेशा जरूरतमंदों के साथ है लाभार्थी वितरण कैम्प में चश्मे ट्राईसाइकिल, छडी, कान की मशीन पाकर पाकर बहुत खुश हुए। शिविर की भव्यता और ट्रस्ट के नर सेवा की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि ममता चैरिटेबल ट्रस्ट इस तरह के विशाल शिविर लगाकर सेवा का कार्य कर जरूरतमंदों पर सेवा एवं सहायता के ममता की बारिश निरंतर कर रहीं है, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष्य गौरव पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेट कर अभिनंदन किया। ट्रस्ट के सदस्य राजेश मिश्रा एवं दुर्गेशधर दुबे ने अपनी टीम के साथ लाभार्थियों को संबोधित करते हुए जरुरतमंदों की सदैव सेवा करने तथा दिव्यांगों को कभी भी कोई जरूरत हो तो ममता ट्रस्ट से सम्पर्क करे ट्रस्ट हमेशा आपके साथ है, ममता ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी डॉ राजेश शुक्ला ने लाभार्थियों से ममता ट्रस्ट परिवार से जुड़े रहने केलिए ट्रस्ट के मिस्ड काल मोबाइल नंबर 9415071777 पर मिस काल करके जुड़ने का आह्वान किया तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त कियाI

इस अवसर पर रामकृष्ण यादव, प्रवीण श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह तथा गोमती नगर वार्ड के सभी पार्षद गण एवं ट्रस्ट के सभी सदस्यगण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow