मंत्री ए.के. शर्मा ने वाराणसी में ऊर्जा विभाग की समीक्षा की, काशी में आरएमयू तकनीक से होगी निर्बाध बिजली

मंत्री ए.के. शर्मा ने वाराणसी में ऊर्जा विभाग की समीक्षा की, काशी में आरएमयू तकनीक से होगी निर्बाध बिजली

Jul 18, 2026 - 22:28
 0  8
मंत्री ए.के. शर्मा ने वाराणसी में ऊर्जा विभाग की समीक्षा की, काशी में आरएमयू तकनीक से होगी निर्बाध बिजली

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- शनिवार को वाराणसी के सर्किट हाउस सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने ऊर्जा विभाग के कार्यों एवं परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने के लिए नवीन तकनीकों के माध्यम से प्रदेश की विद्युत अवसंरचना को वैश्विक स्तर का स्वरूप दिया जा रहा है।

इसी क्रम में बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर और सर्किट हाउस जैसे तीन महत्वपूर्ण स्थलों पर आरएमयू यानी रिंग मेन यूनिट तकनीक स्थापित की गई है। मंत्री शर्मा ने बताया कि इस तकनीक से विद्युत वितरण नेटवर्क अधिक सुरक्षित और आधुनिक होगा। साथ ही दो अलग-अलग उपकेंद्रों से होने वाली बिजली आपूर्ति में यदि एक दिशा बाधित होती है तो दूसरी ओर से तत्काल आपूर्ति शुरू हो जाएगी, जिससे निर्बाध बिजली मिल सकेगी।

समीक्षा बैठक में 16 नए विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण की प्रगति पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि 14 उपकेंद्रों पर काम चल रहा है, जिनमें 10 की छत की ढलाई पूरी हो चुकी है। शेष 2 में भूमि संबंधी समस्या है। मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी बाधाएं शीघ्र दूर कर समयबद्ध तरीके से निर्माण पूरा किया जाए। बांस-बल्ली हटाने के अभियान की समीक्षा करते हुए मंत्री शर्मा ने एक माह के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ग्रीष्मकाल में मिली उपभोक्ता शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सावन माह और कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर मंत्री शर्मा ने कहा कि कांवड़ मार्गों पर निर्बाध बिजली, जर्जर लाइनों की मरम्मत और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान बिजली व्यवस्था में किसी भी लापरवाही या दुर्घटना पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow