देश के 50 शहरों का होगा ग्लोबल मेकओवर, UP के 6 शहरों को मिली जगह, AK शर्मा बोले- कानपुर को भी जोड़ो

पीएम मोदी के प्रगति मिशन के 10 साल पूरे, 50 शहर बनेंगे ग्लोबल सिटी। यूपी के 6 शहरों का चयन, मंत्री ए.के. शर्मा ने कानपुर को भी शामिल करने की मांग उठाई।

Sep 30, 2026 - 16:24
 0  69
देश के 50 शहरों का होगा ग्लोबल मेकओवर, UP के 6 शहरों को मिली जगह, AK शर्मा बोले- कानपुर को भी जोड़ो

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- देश के शहरों की तस्वीर बदलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना वाली ‘प्रगति’ व्यवस्था ने 10 साल का सफर पूरा कर लिया है। इस उपलब्धि पर केंद्र ने अब ‘प्रगति-50’ मिशन शुरू किया है। इसके तहत भारत के 50 अहम शहरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के शहरों जैसा बनाया जाएगा।

मंगलवार को इस मिशन को लेकर केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी राज्यों के नगर विकास मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उत्तर प्रदेश की तरफ से कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा बैठक में मौजूद रहे।

यूपी का दबदबा

खट्टर ने बताया कि 50 शहरों की सूची में उत्तर प्रदेश का दबदबा है। अकेले यूपी से 6 शहरों को चुना गया है - आगरा, अयोध्या, लखनऊ, मथुरा-वृंदावन, प्रयागराज और बनारस। केंद्र और राज्य मिलकर इन शहरों में सफाई, कचरा प्रबंधन, ग्रीन मोबिलिटी और सौर ऊर्जा जैसे प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करेंगे।

प्रगति के आर्किटेक्ट हैं AK शर्मा

आपको बता दें कि प्रगति प्लेटफॉर्म के असली आर्किटेक्ट खुद ए.के. शर्मा ही हैं। 2015 में जब वे पीएमओ में थे, तब पीएम मोदी के निर्देश पर उन्होंने ही इस तकनीक को डेवलप किया था। आज इसी प्लेटफॉर्म से देश की बड़ी परियोजनाओं की मॉनिटरिंग होती है।

कानपुर के लिए उठाई आवाज

बैठक में मंत्री शर्मा ने 6 शहरों के चयन पर केंद्र का आभार जताया और साथ ही एक नई मांग भी रख दी। उन्होंने कहा कि कानपुर को भी प्रगति-50 में जगह मिलनी चाहिए, क्योंकि ये प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक शहर है और इसका ऐतिहासिक महत्व भी है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विजन और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इन शहरों में 24 घंटे मैकेनाइज्ड सफाई, पानी के रीयूज और आधुनिक सुविधाओं का जाल बिछाया जाएगा। काशी-अयोध्या-मथुरा जैसे तीर्थ शहरों को वर्ल्ड क्लास बनाने से टूरिज्म को भी बूस्ट मिलेगा, और यही मॉडल आगे पूरे देश के निकायों में दोहराया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow