मुख्यमंत्री योगी की माता के निधन पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जताया शोक, कहा - मां का जाना अपूरणीय क्षति

सीएम योगी की माता सावित्री देवी के निधन पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शोक जताया। कहा, मां का जाना अपूरणीय क्षति, ईश्वर परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।

Nov 20, 2026 - 16:26
 0  15
मुख्यमंत्री योगी की माता के निधन पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जताया शोक, कहा - मां का जाना अपूरणीय क्षति

लखनऊ (हिन्द भास्कर):- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि सीएम योगी की पूजनीय माताजी के स्वर्गवास का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है।

इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री जी और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मां का प्यार, आशीर्वाद और त्याग जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है। मां का साया सिर से उठ जाना ऐसी क्षति है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस दुःख की घड़ी में मुख्यमंत्री जी और उनके परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति और धैर्य मिले। डिप्टी सीएम मौर्य ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शांति प्रदान करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow