उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में विज्ञापन प्रदाताओं के साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने की बैठक
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में विज्ञापन प्रदाताओं के साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने की बैठक
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल कार्यालय का सभागार में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने मंडल के विज्ञापन प्रदाता के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विज्ञापन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और समन्वय किया गया। रेलवे स्टेशनों और परिसरों में विज्ञापन व्यवस्था को बेहतर करने पर फोकस रहा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल यात्रियों एवं विज्ञापन एजेंसियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक एवं प्रभावी विज्ञापन माध्यमों को विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर विज्ञापन प्रदाताओं से उनके सुझाव एवं विचार भी आमंत्रित किए गए। बैठक में उपस्थित विज्ञापन एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव साझा किए, जिन पर सकारात्मक चर्चा की गई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि विज्ञापन कार्यों के संचालन के दौरान आने वाली किसी भी प्रकार की कठिनाई अथवा समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे विज्ञापन कार्य सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित हो सकें। बैठक में मंडल के वाणिज्य निरीक्षक एवं विभिन्न विज्ञापन एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
