सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को स्थापना दिवस अभियान के तहत हर गांव, हर घर तक पहुंचा रही भाजपा
सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को स्थापना दिवस अभियान के तहत हर गांव, हर घर तक पहुंचा रही भाजपा

By:- Nirjala
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस अभियान के तहत हर गांव, गली व वार्ड में हर घर तक पहुंचकर मोदी सरकार व योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचा रही है।
गांव चलो, गली चलो, वार्ड चलो अभियान के अन्तर्गत शनिवार 12 अप्रैल को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी बाराबंकी सदर विधानसभा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा सीतापुर जिले की महौली विधानसभा, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह बदायूं जिले की बिल्सी व बरेली जिले की बिथरी चैनपुर विधानसभा, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अयोध्या जिला की रुदौली विधानसभा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सुलतानपुर जिले की इसौली विधानसभा तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय चंदौली के सैयदराजा विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों के साथ संपर्क व संवाद करेगे।
इसके साथ ही 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलने वाले अभियान में प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, आयोग-बोर्ड-निगम के अध्यक्ष व सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता हर दहलीज पर पहुंचकर दस्तक दे रहें है। पार्टी की विचारधारा के साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार का लेखा-जोखा लेकर भाजपा हर घर तक पहुंच रही है।
प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक संजय राय ने बताया कि 12 अप्रैल शनिवार को केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा बदायूं की बिल्सी विधानसभा, कमलेश पासवान देवरिया की बरहज विधानसभा, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी बस्ती सदर विधानसभा, प्रदेश सरकार के मंत्री ए.के. शर्मा मऊ सदर विधानसभा, लक्ष्मीनारायण चौधरी मथुरा जिला की छाता विधानसभा, दयाशंकर सिंह बलिया विधानसभा, नरेन्द्र कश्यप गाजियाबाद जिला की लोनी विधानसभा, श्रीमती गुलाब देवी बदायूं जिले की चन्दौसी विधानसभा, बलदेव सिंह ओलख पीलीभीत की बरखेड़ा विधानसभा, जसवंत सैनी सहारनपुर देहात विधानसभा, संदीप सिंह अलीगढ़ जिला की अतरौली विधानसभा।
जयवीर सिंह मैनपुरी विधानसभा, अरूण सक्सेना बरेली शहर विधानसभा, मयंकेश्वर शरण सिंह रायबरेली की तिलोई विधानसभा, सतीश चन्द्र शर्मा बाराबंकी जिला की दरियाबाद विधानसभा, राकेश सचान कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला कानपुर देहात की अकबरपुर रनियां विधानसभा, अजीत पाल कानुपर देहात की सिकन्दरा विधानसभा में गांव चलो, गली चलो, वार्ड चलो अभियान के तहत घर-घर संपर्क करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की केन्द्र सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां, ऐतिहासिक निर्णय लोकदरबार में लेकर पहुंचेगे।
What's Your Reaction?






