पीएम सूर्य घर योजना में यूपी का डंका: देश के टॉप 100 जिलों में 17 जनपद शामिल, लखनऊ लगातार नंबर-1, वाराणसी 10वें स्थान पर
पीएम सूर्य घर योजना में यूपी का डंका: देश के टॉप 100 जिलों में 17 जनपद शामिल, लखनऊ लगातार नंबर-1, वाराणसी 10वें स्थान पर
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान में प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के शीर्ष 100 जनपदों की सूची में अपने 17 जनपदों को जगह दिलाई है।
यह उपलब्धि प्रदेश में सौर ऊर्जा के तेजी से बढ़ते विस्तार और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में उत्तर प्रदेश की मजबूत प्रगति का प्रमाण है। यूपी नेडा के डायरेक्टर रविन्दर सिंह ने बताया कि इस सूची में राजधानी लखनऊ ने 1,24,167 रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना के साथ देश में नंबर-1 होने का गौरव बरकरार रखा है। लखनऊ में बड़ी संख्या में घरों द्वारा रूफटॉप सोलर अपनाए जाने से यह उपलब्धि संभव हुई।
वहीं वाराणसी ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए देश में 10वां स्थान प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में सौर ऊर्जा को लेकर चल रहे अभियान का सकारात्मक असर साफ दिख रहा है। इसके अलावा कानपुर नगर 14वें स्थान पर पहुंचकर प्रदेश के औद्योगिक शहरों में हरित ऊर्जा अपनाने की नई मिसाल पेश कर रहा है।
राष्ट्रीय रैंकिंग में उत्तर प्रदेश के प्रमुख जनपद
रैंक - जनपद - संयंत्र स्थापना
1 - लखनऊ - 1,24,167 10 -
10 - वाराणसी - 48,829 14 -
14- कानपुर नगर - 43,289
24 - बरेली - 28,315
29 - आगरा - 26,375
37 - प्रयागराज - 23,773
51 - झांसी - 18,354
56 - रायबरेली - 17,532
70 - गोरखपुर - 14,498
73 - सहारनपुर - 13,821
75 - मुजफ्फरनगर - 13,464
78 - मेरठ - 13,137
79 - बाराबंकी - 13,126
81 - अलीगढ़ - 12,925
86 - शाहजहांपुर - 12,158
88 - सीतापुर - 12,008
90 - उन्नाव - 11,779
प्रदेश के 17 जनपदों का टॉप 100 में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि राज्य में रूफटॉप सोलर को लेकर जागरूकता, सरकारी प्रोत्साहन और योजनाओं का असर तेजी से बढ़ा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से लाखों उपभोक्ता सौर ऊर्जा से जुड़ रहे हैं। इससे लोगों को बिजली बिल में बचत हो रही है और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर आर्थिक लाभ भी मिल रहा है।
सरकार ने जनजागरूकता अभियान, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने, समयबद्ध स्वीकृति और सब्सिडी वितरण की प्रभावी व्यवस्था के जरिए इस अभियान को नई गति दी है। जिस गति से रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित हो रहे हैं, उससे आने वाले समय में उत्तर प्रदेश देश के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।
What's Your Reaction?
