अमरोहा में विधायक के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से गैंगरेप, 2 CRPF जवान समेत UP पुलिस का दरोगा और सिपाही गिरफ्तार, दोनों निलंबित

अमरोहा के विधायक के फार्म हाउस में हरियाणा की युवती से गैंगरेप। CRPF के दो जवान और UP पुलिस के दरोगा-सिपाही गिरफ्तार, SP ने किया सस्पेंड।

Sep 25, 2026 - 12:42
 0  56
अमरोहा में विधायक के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से गैंगरेप, 2 CRPF जवान समेत UP पुलिस का दरोगा और सिपाही गिरफ्तार, दोनों निलंबित

लखनऊ/अमरोहा(हिन्द भास्कर ब्यूरो):- उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से वर्दी को शर्मसार करने वाली बड़ी खबर सामने आई है। यहां झुलपुरी गांव स्थित एक फार्म हाउस में हरियाणा की 23 वर्षीय युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 CRPF के जवान और UP पुलिस के 2 जवान शामिल हैं। 

पुलिस ने जिन 4 को गिरफ्तार किया है उनके नाम हैं -

  1. लालाराम यादव - CRPF में इंस्पेक्टर
  2. मोहित उर्फ विक्की - CRPF में हेड कांस्टेबल
  3. संजय तोमर - UP पुलिस में सब-इंस्पेक्टर, हसनपुर थाने में तैनात था
  4. प्रमोद - UP पुलिस में हेड कांस्टेबल

SP अमरोहा ने दरोगा संजय तोमर और सिपाही प्रमोद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कैसे हुई वारदात?

पीड़िता हरियाणा के फतेहाबाद जिले की रहने वाली है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पीड़िता की पहले से CRPF जवान मोहित से पहचान थी। 21 सितंबर को मोहित ने उसे सोनीपत बुलाया। वहां से वह उसे कार से मेरठ की तरफ लाया। रास्ते में CRPF इंस्पेक्टर लालाराम यादव भी कार में बैठ गया। 22 सितंबर को तीनों अमरोहा के हसनपुर पहुंचे।

हसनपुर कोतवाली गेट पर उनकी मुलाकात दरोगा संजय तोमर से हुई। इसके बाद सभी झुलपुरी रोड स्थित फार्म हाउस पर गए, जहां दो कमरे किराए पर लिए। बाद में सिपाही प्रमोद भी वहां पहुंच गया। पीड़िता का आरोप है कि उसे धार्मिक स्थल पर ले जाने के बहाने बुलाया गया था, लेकिन फार्म हाउस पर उसके साथ जबरदस्ती की गई।

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया और मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को बाहर निकाला और चारों आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया।

फार्म हाउस किसका है?

जिस फार्म हाउस में यह घटना हुई है, वह उत्तराखंड की खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा का बताया जा रहा है। पुलिस फार्म हाउस के स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस क्या कह रही है?

अमरोहा पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है और BNS की धारा 70(1) गैंगरेप सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामले की जांच CO स्तर के अधिकारी कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow