रायबरेली में PDA का तूफान, अखिलेश यादव की ऐतिहासिक रथ यात्रा, लाखों ने किया स्वागत

रायबरेली में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत। लखनऊ से रायबरेली पहुँची रथ यात्रा, राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में विशाल जनसभा। अखिलेश यादव ने कहा- 2027 में जनता वोट के बुलडोजर से भाजपा को हराएगी। देखिए पूरी रिपोर्ट।

Sep 25, 2026 - 01:09
Sep 25, 2026 - 01:19
 0  18
रायबरेली में PDA का तूफान, अखिलेश यादव की ऐतिहासिक रथ यात्रा, लाखों ने किया स्वागत

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी PDA रथ यात्रा मंगलवार को लखनऊ से रायबरेली पहुंची। इस दौरान रास्ते भर लाखों की संख्या में आम जनता ने जगह-जगह उनका ऐतिहासिक स्वागत किया।

रायबरेली के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान- द्वितीय में आयोजित विशाल जनसभा में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ ने अखिलेश यादव का अभिनंदन किया।

अखिलेश यादव ने कहा- पीडीए का तूफान चल रहा है

जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आज लाखों लोग बिना बुलाए अपने आप पहुंचे हैं। लोगों ने बारिश और मौसम की परवाह किए बिना इस रथ यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पीडीए का तूफान चल रहा है। रायबरेली में तो पीडीए बनाम भाजपा के साथ-साथ लोधी बनाम योगी हो गया है। समाजवादी पार्टी सकारात्मक राजनीति कर रही है जबकि भाजपा प्रशासन की आड़ में नकारात्मक राजनीति कर रही है।

"वोट का बुलडोजर भाजपा को हराएगा"

अखिलेश यादव ने कहा कि इस पीडीए की आंधी से बुलडोजर चलाने वाले नहीं बचेंगे। इस बार जनता वोट के बुलडोजर से भाजपा को हमेशा के लिए हरा देगी। पीडीए एक सामाजिक आंदोलन है और इस धरती पर सामाजिक आंदोलन हमेशा सफल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया है, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का परमानेंट सफाया करेंगे।

भाजपा पर तीखा हमला

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि काशी में बुलडोजर चलाकर घाट तोड़ दिए गए, अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तोड़ दी गई। सहारनपुर में मस्जिद तोड़ी गई। ये लोग नफरत फैलाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का चढ़ावा और चंदा चोरी हो गया, जो सीसीटीवी में पकड़ा गया। सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, पेट्रोल में मिलावट, खाद की बोरी में चोरी हो रही है। यूपी में पेपर लीक सबसे ज्यादा हुए हैं।

कार्यकर्ताओं को दिया लक्ष्य

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में हर विधानसभा में 27 हजार वोट बढ़ाना है और पीडीए की सरकार बनानी है। रायबरेली की हर सीट पर भाजपा को हराना है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इंजी. वीरेन्द्र यादव, विधायक राहुल लोधी, श्याम सुंदर भारती समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow