अयोध्या जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन अभिषेक यादव जिला मंत्री चुने गए

अयोध्या जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन अभिषेक यादव जिला मंत्री चुने गए

Mar 25, 2026 - 00:25
 0  17
अयोध्या जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन अभिषेक यादव जिला मंत्री चुने गए

अयोध्या(हिन्द भास्कर):- भारतीय जनता पार्टी की नई जिला अयोध्या कार्यकारिणी के गठन के साथ ही क्षेत्रीय राजनीति में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। संगठन ने अभिषेक यादव जिला मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जैसे ही नियुक्तियों की घोषणा हुई, कार्यकताओं व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

जगह-जगह फूल-मालाओं और मिठाई खिला कर भव्य स्वागत कर उन्हें बधाई दी गई। अभिषेक यादव पूर्व से ही एक लम्बे समय से RSS के संग रहकर कई जिम्मेदारियों को भी निभाया है साथ साथ लंबे समय से संगठन के प्रति उनकी सक्रियता व समर्पण चर्चा में रहा है। वहीं युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और साफ-सुथरी छवि के लिए जाने जाते हैं।

पार्टी नेतृत्व का यह निर्णय संगठन को और मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यकताओं का कहना है कि अनुभव, कार्यशैली और संगठन क्षमता से भाजपा की नीतियां जन-जन तक और प्रभावी तरीके से पहुंचेंगी तथा संगठन को नई मजबूती मिलेगी ।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और संगठन को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow