उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) का चुनाव हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) का चुनाव हुआ संपन्न
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) का चुनाव आज संपन्न हुआ। ये चुनाव एनेक्सी मीडिया सेण्टर में होना था लेकिन रात में सरकार के एक उच्च अधिकारी की गोलबंदी के कारण पत्रकारों को एनेक्सी के गेट के बाहर बीच सडक़ में तप्ती धूप के बीच अपना पहला चुनाव करना पड़ा।
प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशाशन के आदेश के बावजूद एनेक्सी में पत्रकारों के लिए हो रहे चुनाव को बाधित करने के लिए गेट बंद करा दिया गया। मजबूरन पत्रकरो को अपना चुनाव सडक़ पर करना पड़ा सभी पत्रकारों ने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान में हिस्सा लिया और मतगणना भी सडक़ पर बैठकर करनी पड़ी।
चुनाव करने के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी उमेश चंद्र मिश्रा, अजीत सिंह, सर्वजीत सिंह ‘सूर्यवंशी’, रवि शंकर उपाध्याय और उमाकांत की मौजूदगी में संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने ठीक 11 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी जो देर शाम 4 बजे तक पूरी कर लिया गया। आज के सम्पन हुए चुनाव में कई महत्वपूर्ण चेहरे विजयी घोषित हुए है जो इस प्रकार से है।
अध्यक्ष, शेखर पंडित, महासचिव, ज्ञानेश पाठक कोषाध्यक्ष, विक्रम राव उपाध्यक्ष अमन अग्रवाल, जीतेन्द्र कुमार सिंह यादव, कृष्णा कुमार सिंह संयुक्त सचिव राजू यादव, अर्चना गुप्ता, दीपक अवस्थी, लखन लाल मिश्रा को संयुक्त प्रत्याशी घोषित किया गया क्योकि दोनों को 49-49 मत मिले।
कार्य कारिणी सदस्य के १२ विजयी प्रत्याशी इस प्रकार है सुरेंद्र कुमार दुबे, अनिल तिवारी, लक्ष्मी कांत तिवारी, खालिद सिद्दीक़ी, सुभाष चंद्र मिश्रा, विवेक कुमार शुक्ल, धंनजय सिंह, शीतला प्रसाद, बलराम गुप्ता, बबिता ओबरॉय, सिया राम यादव, सुजीत द्विवेदी है। आज समिति की निर्वाचित टीम को संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने बधाई दी और पूरी टीम को भरोसा दिलाया की पत्रकारों की लड़ाई उनके नेत्तृव में लड़ी जाएगी और जल्द ही वरिष्ठ पत्रकारों की पेंशन और एनेक्सी मीडिया सेण्टर को हमेशा बंद करने के लिए लोक भवन के परिसर में अटल बिहारी बाजपाई की मूर्ति के पास या गाँधी प्रतिमा के पास पूरी कार्यकारणी की समिति शपथ समारोह के बाद बैठेगी।
जल्द सभी निर्वाचित पदादिकारियो को प्रमाण पत्र वितरित किये जायेगे। सबसे बड़ी मतदान की खूबी ये रही जनता को कष्ट न हो ट्रैफिक चलता रहा और मतगडऩा होती रही। आखिर क्या कारण रहा जो अचानक एनेक्सी के गेट एक उच्च अधिकारी के निर्देश के बाद बंद कर दिए गए जो एक जांच का विषय है।
आज के चुनाव में सभी 36 प्रत्याशिओं को मिले मत इस प्रकार से है
अध्यक्ष (१ पद) १. सहरयार खान (११ वोट) २. शेखर पंडित (७८ वोट) महासचिव (१ पद) १. ज्ञानेश पाठक (५२ वोट) २. शैलेश प्रताप सिंह (२५ वोट) कोषाध्यक्ष (१ पद) १. विक्रम राव (४१ वोट) २. वेद प्रकाश शर्मा (३० वोट) ३. राजू (२० वोट) उपाध्यक्ष (३ पद) १. अमन अग्रवाल (१२९ वोट) २ जीतेन्द्र कुमार सिंह यादव (९० वोट) ३. कृष्णा कुमार सिंह (२८ वोट) ४. रूपेंद्र उपाध्याय (२२ वोट) ५. संतोष चौधरी (०८ वोट) संयुक्त सचिव (३ पद) १. राजू यादव (९७ वोट) २. अर्चना गुप्ता (५२ वोट) ३. दीपक अवस्थी (४९ वोट) संयुक्त प्रत्याशी घोषित ४. लखन लाल मिश्रा (४९ वोट) संयुक्त प्रत्याशी घोषित ५. अमरेंद्र सिंह (२३ वोट) ६. सतीश कुमार पांडेय (२३ वोट) ७. परवेज़ अख्तर (०९ वोट) कार्यकारिणी सदस्य (१७ प्रत्याशी) १. अनिल तिवारी (९५ वोट) २. बबिता ओबरॉय (५६ वोट) ३. बलराम गुप्ता (५९ वोट) ४. धंनजय सिंह (७५ वोट) ५. हिमांशु भटनागर (४२ वोट) ६. कमलेश कुमार वर्मा (३१ वोट) ७. खालिद सिद्दीक़ी (८९ वोट) ८. लक्ष्मी कांत तिवारी (९२ वोट) ९. सुरेंद्र कुमार दुबे (१०३ वोट) १०. सुभाष चंद्र मिश्रा (७७ वोट) ११. सुजीत द्विवेदी (४६ वोट) १२. सिया राम यादव (५४ वोट) १३. उषा सिंह (३५ वोट) १४. विवेक कुमार शुक्ल (७६ वोट) १५. कमलेश कुमार साहनी (४३ वोट) १६. ध्रुव नारायण पांडेय (२३ वोट) १७. शीतला प्रसाद (३२ वोट)
What's Your Reaction?
