दृष्टिहीन यात्रीयो की सुविधा के लिए रेलवे की नई पहल

दृष्टिहीन यात्रीयो की सुविधा के लिए रेलवे की नई पहल

Mar 15, 2026 - 21:20
 0  159
दृष्टिहीन यात्रीयो की सुविधा के लिए रेलवे की नई पहल

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- रेलवे ने दृष्टिहीन यात्रीयो की सुविधाओं के विकास के लिए बड़ा कदम उठाया है। आप को बता दे कि लखनऊ जंक्शन के प्रवेश द्वार पर दृष्टिहीन/दृष्टि बाधित यात्रियों की सुविधा के लिए ब्रेल लिपि में बना स्टेशन परिसर का नक्शा लगाया गया है।

ब्रेल एक स्पर्श आधारित प्रणाली है जिसे स्पर्श द्वारा पढ़ा जाता है, इसमें उंगलियों के पोरों का उपयोग करके अक्षरों और प्रतीकों को महसूस किया जाता है।

इस नक्शे की सहायता से दृष्टिहीन यात्री बिना किसी सहायता के ब्रेल लिपि के नक्शे को छूकर स्टेशन परिसर में अपनी आवश्यकतानुसार कहीं पर भी जाने का रास्ता पता कर सकते हैं। लखनऊ मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं में की गयी यह पहल दृष्टिहीन/दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए काफी लाभप्रद होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow