रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना जल्द, 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी फ्री पेट्रोल स्कूटी
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना जल्द, 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी फ्री पेट्रोल स्कूटी
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश सरकार अब उच्च शिक्षा हासिल कर रही मेधावी बेटियों के लिए जल्द ही रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना शुरू करने जा रही है। योगी कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दे दी है।
योजना की मुख्य बातें:
किसे मिलेगा लाभ?
प्रदेश के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में स्नातक अंतिम वर्ष में पढ़ रही टॉप 5% छात्राएं पात्र होंगी।
आय सीमा:
छात्रा के परिवार की सालाना आय 12 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
विशेष छूट:
दिव्यांग छात्राओं, निराश्रित बालिकाओं और शहीदों की बेटियों को मेरिट के बिना ही स्कूटी दी जाएगी। साथ ही उन्हें कट-ऑफ में 10 प्रतिशत अंकों की विशेष छूट भी मिलेगी।
क्या-क्या मिलेगा फ्री?
सरकार पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी के साथ-साथ बीमा, RTO पंजीकरण, ISI हेलमेट और 5 लीटर पेट्रोल का खर्च भी उठाएगी।
मूल निवासी:
छात्रों को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
बजट और लाभार्थी:
इस योजना से लगभग 50 हजार छात्राओं को फायदा होगा। इसके लिए सरकार 400 करोड़ रुपये खर्च करेगी। स्कूटी की खरीददारी GeM पोर्टल के जरिए पारदर्शी तरीके से की जाएगी।
What's Your Reaction?
