मंत्री ए. के. शर्मा ने लोगों को अगले दस वर्षों के लिए 'आत्म लक्ष्य' निर्धारित करने का संकल्प दिलाया
मंत्री ए. के. शर्मा ने लोगों को अगले दस वर्षों के लिए 'आत्म लक्ष्य' निर्धारित करने का संकल्प दिलाया
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने भदोही के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को अगले दस वर्षों के लिए 'आत्म लक्ष्य' निर्धारित करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि अब समय पीछे मुड़कर देखने का नहीं, बल्कि आगे बढ़कर बड़ी छलांग लगाने का है।
वर्ष 2047 तक देश और प्रदेश को विकसित बनाने के लिए गांव, तहसील, ब्लॉक और प्रत्येक नागरिक को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने इस अभिनव पहल को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने मुक्त कंठ से सराहा और आत्म लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प लिया। मंत्री शर्मा ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हर नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि जब हर व्यक्ति अपने लक्ष्य को लेकर संकल्पित होगा, तभी प्रदेश और देश तेजी से प्रगति करेगा। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व विकास किया है।
सड़क, बिजली, ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृषि, आवास एवं कानून व्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं और प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से निकलकर अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत एंटी रोमियो विषयक नुक्कड़ नाटक की सराहना की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी सांसद विनोद बिंद्रा विधायक औराई से दीनानाथ भास्कर विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा पूर्व विधायक रविंद्र त्रिपाठी जिलाधिकारी शैलेश कुमार पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, अन्य जनप्रतिनिधि,प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
