पटना में NCDC और बिहार मत्स्य निदेशालय की कार्यशाला: सहकारिता से मत्स्य विकास और निर्यात को बढ़ावा देने पर हुआ मंथन

पटना में NCDC और बिहार मत्स्य निदेशालय की कार्यशाला: सहकारिता से मत्स्य विकास और निर्यात को बढ़ावा देने पर हुआ मंथन

Jul 30, 2026 - 12:35
 0  11
पटना में NCDC और बिहार मत्स्य निदेशालय की कार्यशाला: सहकारिता से मत्स्य विकास और निर्यात को बढ़ावा देने पर हुआ मंथन

पटना(हिन्द भास्कर):- राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम यानी NCDC और मत्स्य निदेशालय, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में पटना के बामेती परिसर में "बिहार में सहकारिता आधारित मत्स्य विकास एवं निर्यात संभावना" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला-सह-संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम और सहकारिता विभाग के मंत्री रामकृपाल यादव ने किया।

इस मौके पर डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक, सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति इन्द्रजीत सिंह, मत्स्य निदेशक तुषार सिंगला, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के निदेशक (मत्स्य प्रभाग) अतर सिंह मीणा और NCDC के क्षेत्रीय निदेशक (बिहार) अनिरुद्ध सिंह सहित विभागीय अधिकारी, मत्स्य विशेषज्ञ और सहकारी समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यशाला में बिहार में सहकारिता के जरिए मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, उत्पादन बढ़ाने और निर्यात की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि सहकारी मॉडल के जरिए मछुआरों को संगठित कर तकनीकी मदद, वित्तीय सहायता और बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जा सकता है। इससे बिहार मत्स्य उत्पादन के साथ-साथ निर्यात के क्षेत्र में भी एक मजबूत राज्य बन सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow