गर्भावस्था के कारण SP पद से हटाए जाने पर IPS चारू निगम का छलका दर्द, बोलीं - मातृत्व कमजोरी नहीं ताकत है
गर्भावस्था के कारण SP पद से हटाए जाने पर IPS चारू निगम का छलका दर्द, बोलीं - मातृत्व कमजोरी नहीं ताकत है
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- सुल्तानपुर की एसपी रही आईपीएस अधिकारी चारू निगम ने पद से हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने गर्भावस्था के आधार पर स्थानांतरित किए जाने को लेकर अपना गहरा दुख और नाराजगी व्यक्त की है।
अपने पोस्ट में उन्होंने स्पष्ट कहा कि मातृत्व कभी किसी महिला की कमजोरी नहीं, बल्कि उसकी सबसे बड़ी ताकत होता है। चारू निगम ने लिखा कि एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाने के बावजूद इस तरह के फैसले से उनका मन आहत हुआ है।
उनके इस संवेदनशील और विचारशील पोस्ट के बाद प्रशासनिक निर्णयों में महिला अधिकारियों के प्रति दृष्टिकोण को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।
What's Your Reaction?
