गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों का अनोखा विरोध - प्रॉक्टर की 'गुमशुदगी' के लगे पोस्टर, ढूंढने वाले को 2 रुपये का इनाम

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों का अनोखा विरोध - प्रॉक्टर की 'गुमशुदगी' के लगे पोस्टर, ढूंढने वाले को 2 रुपये का इनाम

Sep 5, 2026 - 15:54
Sep 5, 2026 - 15:59
 0  36
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों का अनोखा विरोध - प्रॉक्टर की 'गुमशुदगी' के लगे पोस्टर, ढूंढने वाले को 2 रुपये का इनाम

गोरखपुर(हिन्द भास्कर):- दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन अब दूसरे दिन भी जारी है। प्रशासनिक भवन के सामने छात्र नेता सतीश प्रजापति के नेतृत्व में छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन अब उनके विरोध का तरीका चर्चा में है।

छात्रों का आरोप है कि दो दिन से धरने पर बैठे होने के बावजूद प्रॉक्टर टीएन मिश्रा और असिस्टेंट प्रॉक्टर वेद प्रकाश राय ने उनकी सुध नहीं ली। इसी नाराजगी में छात्रों ने प्रशासनिक भवन में दोनों अधिकारियों की 'गुमशुदगी' के पोस्टर चिपका दिए। पोस्टर में लिखा है - "ढूंढ कर लाने वाले को 2 रुपये का नकद पुरस्कार।"

पूरे प्रशासनिक भवन परिसर में लगे ये पोस्टर अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। छात्र नेताओं का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। इसलिए व्यंग्य के तौर पर यह कदम उठाया गया है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow