चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्ण वातावरण में दी गयी पं० त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि

Aug 13, 2024 - 06:09
Aug 13, 2024 - 06:33
 0  99
चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्ण वातावरण में दी गयी पं० त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि

एक पुत्र और सच्चे उत्तराधिकारी के रूप में अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी पूरे कर रहे पिता के सपने - श्रीनिवास शुक्ल 

हिन्द भास्कर, गोरखपुर।

त्रिपाठी ग्रुप आफ एजुकेशन द्वारा संचालित विभिन्न संस्थाओं के संस्थापक प्रबंधक पं० त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी की चौथी पुण्यतिथि सोमवार 12.08.2024 को उ०प्र० प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक श्रीनिवास शुक्ल की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्ण वातावरण में आयोजित की गई।  डॉ० अमरकान्त सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक- गोरखपुर इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

 कार्यक्रम का आरंभ जहां पं०त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कालेज में स्थापित पं० त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी एवं श्रीमती शकुंतला त्रिपाठी की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर किया गया वहीं पं० ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पीजी कॉलेज में पं ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी की मूर्ति पर भी माल्यार्पण के उपरांत श्रीमती शकुंतला त्रिपाठी सभागार में छात्र/छात्राओं सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कर उपस्थित विभिन्न अतिथियों को भी स्व० त्रिपाठी के पुत्र संस्था के वर्तमान प्रबंधक ई० ए० एन० त्रिपाठी एवं पौत्र ई० जितेन्द्र नाथ त्रिपाठी तथा दौहित्र ई० प्रशांत द्विवेदी द्वारा पुष्पमाला, वैज, शाल एवं स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया।

        

     इस अवसर उ०प्र० प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेशीय संरक्षक डॉ० रामनरेश सिंह मंजुल ने संस्था के प्रति स्वर्गीय श्री त्रिपाठी जी के समर्पण की चर्चा की तो वहीं महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रामजन्म सिंह ने पचासों वर्ष पूर्व स्थापित किए गये इस विद्यालय के संस्थापक पं० त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी के अथक परिश्रम दृढ़ निश्चय एवं पूर्ण आत्मविश्वास को शत्-शत् नमन करते हुए उनके इस महान कार्य के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर डॉक्टर अमरकांत सिंह ने स्व० त्रिपाठी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि विद्यालय में सुचार रूप से पठन-पाठन संचालित हो जिसमें समाज के हर वर्ग को सुलभ शिक्षा प्राप्त हो। यही स्व० त्रिपाठी की आत्मा के प्रति सच्ची कृतज्ञता होगी।

  अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री निवास शुक्ल ने स्व०त्रिपाठी के साथ संजोयी स्मृतियों का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि पिता के  सपनों को पूरा करना पुत्र का कर्तव्य होता है, अखिलेश्वर नाथ  त्रिपाठी अपने पिता के सपनों को लगातार पूरा कर रहे हैं यह पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। फिर  भी प्रबन्धक और प्रधानाचार्य को उनके सपने को साकार बनाए रखकर समाज के शैक्षणिक विकास हेतु निरन्तर प्रयत्नशील रहना चाहिए।

    

       इस अवसर पर प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारी प्रधानाचार्य डॉ० दिनेश त्रिपाठी, डॉ० बृजेश पाण्डेय, डॉ० मनोज राय काशीनाथ त्रिपाठी, वाचस्पति शुक्ला, शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, महामंत्री डॉ रविंद्र त्रिपाठी,डॉ० नीरज श्रीवास्तव आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

      प्रबन्ध समिति के सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ ही पूर्व प्रधानाचार्य दिग्विजय नाथ त्रिपाठी की उपस्थिति भी कार्यक्रम में बनी रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ० शोभित श्रीवास्तव के द्वारा किया गया तथा विद्यालय के प्रबंधक ई० अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी व प्रधानाचार्य डॉ० अशोक कुमार द्विवेदी के द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० राम सांवले मिश्र के द्वारा सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया गया। अंत में पुण्यतिथि की सभा में उपस्थित सभी लोगों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर सामूहिक रूप से स्वर्गीय त्रिपाठी जी को नमन एवं  श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

  कार्यक्रम में  डॉ० वकील धर दूबे, डॉ० सत्यप्रकाश नारायण यादव,  राजीव सिंह,  ओंकारनाथ त्रिपाठी,  अवनेश्वर नाथ त्रिपाठी, श्रीमती  वन्दना पाण्डेय (प्रशासनिक अधिकारी महिला),धर्मेन्द्र चौहान, राजकुमार यादव,  संदीप तिवारी, अरविंद मौर्या, सतीश दूबे, अमित त्रिपाठी, श्री पन्नेलाल गुप्ता, श्री सत्येन्द्र कुमार, श्री भोला, वितेश, घनश्याम, संजीव, मुजम्मिल, जितेंद्र यादव, विकासचंद दीक्षित, सुरेंद्र मिश्र, हरीश नारायण पाण्डेय, शिवबचन यादव, शिवम द्विवेदी, देवेश पाठक, भीमधर दूबे, रजनीश जायसवाल, सुधीर यादव, सत्यम यादव, महिला प्रवक्ता वन्दना पाण्डेय, रंजू दूबे, प्रियंका त्रिपाठी, डॉ सान्त्वना श्रीवास्तव, प्रतिष्ठा पाठक सहित  सभी संस्थाओं के शिक्षक/ शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow