धन नहीं सम्मान के भूखे होते हैं शिक्षक - ई० ए०एन०त्रिपाठी

Sep 5, 2024 - 23:09
Sep 6, 2024 - 10:34
 0  73
धन नहीं सम्मान के भूखे होते हैं शिक्षक - ई० ए०एन०त्रिपाठी

शिक्षक दिवस समारोह हुआ आयोजित

आप जिस चीज के लिए विश्वास करते हैं और प्रार्थना करते हैं। वह आपको निश्चित ही मिलता है।

05 सितंबर, 2024।

     डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान हेतु त्रिपाठी ग्रुप ऑफ एजुकेशन' की सभी संस्थाओं के प्रबंधक ई० ए०एन०त्रिपाठी के निर्देश पर पं० ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान डीएलएड कालेज द्वारा एक समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में त्रिपाठी ग्रुप ऑफ एजुकेशन' की सभी संस्थाओं क्रमशःपं० ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पीजी कॉलेज पीजी कॉलेज, डीएलएड कालेज,आई टी आई कालेज तथा इंटर कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए।

   इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक ई० ए०एन०त्रिपाठी ने संस्थाओं के संस्थापक अपने पिता स्व० पं० त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी एवं माता स्व० शकुंतला त्रिपाठी की स्मृतियों को नमन करते हुए सभी शिक्षक को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक धन नहीं सम्मान के भूखे होते हैं।उनका सम्मान होना चाहिए। उन्होंने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचारों को दुहराते हुए कहा कि आप जिस चीज के लिए विश्वास करते हैं और प्रार्थना करते हैं। वह आपको निश्चित ही मिलता है।

    कार्यक्रम को पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ राम सांवले मिश्र, प्राचार्य डीएलएड के एम पाठक, पं० त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अशोक द्विवेदी, निदेशक ई० प्रशांत द्विवेदी ने सम्बोधित किया। 

     सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वालन हुआ। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया। पं० त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी एवं स्व० शकुंतला त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण हुआ। छात्र -छात्राओं ने इस अवसर पर केक भी काटा।प्रबंधक ई० ए०एन०त्रिपाठी ने इस अवसर पर सभी 70 शिक्षक- शिक्षिकाओं, 25 कर्मचारियों एवं उपस्थित अतिथियों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। 

    कार्यक्रम का संचालन डीएलएड प्रवक्ता श्रीमती वन्दना पाण्डेय द्वारा किया गया।

    इस अवसर पर अतिथि दीर्घा में उपस्थित प्राथमिक विद्यालय मंझरिया की प्रधानाध्यापिका श्रीमती वन्दना मिश्र का स्वागत महाविद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र द्वारा किया गया।जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

 कार्यक्रम में डॉ वकील धर दूबे, डॉ सत्य प्रकाश यादव, डॉ सतीश धर दूबे, रजनीश जायसवाल, राजकुमार यादव, राजीव सिंह, ओंकार नाथ त्रिपाठी, अवनेश्वर नाथ त्रिपाठी, धर्मेंद्र चौहान, अरविंद मौर्य, संदीप तिवारी, सुरेन्द्र मिश्र, हरीश नारायण पाण्डेय, श्रीमती वन्दना पाण्डेय, रंजू दूबे, प्रियंका त्रिपाठी, अनीता पाण्डेय, प्रतिष्ठा पाठक, डॉ शोभित श्रीवास्तव, जितेन्द्र यादव,अमित त्रिपाठी, सत्यम यादव, सुधीर यादव आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सभी संस्थाओं के छात्र छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow