भारत की सभ्यता प्रकृति से जुड़ी है : राकेश जैन
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि गोरक्ष प्रांत की वार्षिक समीक्षा बैठक
गोरखपुर
भारत की सभ्यता प्रकृति से जुड़ी है सदियों से हम नदियों, पहाड़ की पूजा करते आए हैं प्रकृति की सेवा ईश्वर की सेवा के समान है
यह बातें पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अखिल भारतीय सह संयोजक राकेश जैन ने कहीं वह मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की गोरक्ष प्रांत की वार्षिक समीक्षा बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में आई केरल की प्रलयंकारी बाढ़ तथा वर्ष 2013 में केदारनाथ की त्रासदी ने यह बता दिया कि यदि इसी तरह पेड़ों की अंधाधुंध कटान जारी रही तो एक दिन मानव अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जन-जन को जागरूक करना होगा और इसकी शुरुआत अपने परिवार से ही करनी होगी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शरद मिश्र ने कहा कि प्रकृति से हमें प्रेम करना होगा और प्रकृति का संवर्धन एवं संरक्षण करना होगा तभी मानव जीवन बचेगा
इस अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉक्टर बी बी गुप्ता, डॉक्टर पी.एन.सिंह एवं प्रोफेसर गोविंद पांडे को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
प्रांत संयोजक संतोष कुमार दुबे ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए जिला संयोजकों से वृत्त निवेदन की जानकारी ली प्रांत सहसंयोजक वीरेंद्र ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया
इस अवसर पर शैक्षिक संस्थान के प्रमुख प्रोफेसर सत्यपाल सिंह, नारी शक्ति प्रमुख डा.स्मृति मल्ल, विभाग संयोजक युग्मेश उपाध्याय, जन संवाद प्रमुख राजनारायण त्रिपाठी,डॉ श्री प्रकाश सिंह, डॉक्टर प्रियंका गोस्वामी,डॉक्टर हरिकेश, छत्रपति शुक्ला, हिमांशु मिश्रा,शिवकुमार,सोनी सिंह, शोभित श्रीवास्तव,अर्चना सहित बहुत से लोग मौजूद रहे
What's Your Reaction?
