योग जीवन को निरोग बनाए रखने के लिए आवश्यक: ई० ए०एन०त्रिपाठी

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मा. राज्यपाल एवं कुलाधिपति महोदया के आदेश के क्रम में पं० ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पीजी कॉलेज आभूराम तुर्कवलिया गोरखपुर के प्रांगण में सूर्य–नमस्कार विश्व रिकॉर्ड बनाने हेतु योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक ई०ए०एन० त्रिपाठी तथा प्राचार्य डॉ राम सांवले मिश्र ने सभी के साथ योगाभ्यास किया तथा अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम सूर्य–नमस्कार के गुणों से सभी को अवगत कराया और उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति निरोगी व स्वस्थ्य रहता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर ई० प्रशांत द्विवेदी सहित प्रवक्ता डॉ० वकील धर दुबे, डॉ० सत्यप्रकाश नारायण यादव, राजीव सिंह, डॉ०सतीशधर दुबे,ओंकार नाथ त्रिपाठी, अवनेश्वर नाथत्रिपाठी, संदीप तिवारी, सुधीर यादव, सत्यम यादव,श्रीमती वंदना पाण्डेय (प्रशानिक अधिकारी), श्रीमती रंजू दुबे, श्रीमती वंदना पाण्डेय,श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी कार्यालय सहायक हरीश नारायण पाण्डेय, शिवबचन यादव एवं कर्मचारी रमाकांत, सुरेश, मेवाती आदि ने उपस्थित होकर योग कार्यक्रम को सफल बनाया।
योगाचार्य सुरेंद्र कुमार मिश्र ने सभी को सूर्य–नमस्कार सहित विभिन्न योगों का अभ्यास करवाया तथा संबंधित लाभ से भी सभी को परिचित कराया।
What's Your Reaction?






