योगमय हुआ आभूराम का डीएलएड कालेज

Jun 21, 2025 - 18:21
Jun 21, 2025 - 18:24
 0  36
योगमय हुआ आभूराम का डीएलएड कालेज
पं० त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी सभागार में योग करते प्रशिक्षु एवं शिक्षक

  अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पं० ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान डी०एल०एड० (बी०टी०सी०) कॉलेज आभूराम तुर्कवलिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

   संस्था के प्रबन्धक ई०अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी, प्राचार्य कृष्ण मुरारी पाठक, डायरेक्टर ई० प्रशांत द्विवेदी, समस्त प्रवक्तागण एवं प्रशिक्षुओं के द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम योग प्रशिक्षक सुरेन्द्र कुमार मिश्र की देख-रेख में सम्पन्न हुआ।

योग में मुख्य रूप से सूर्य नमस्कार के बारह आसनों समेत ताड़ासन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन, अर्द्धवक्रासन, मकरासन, आदि अभ्यास करवाया गया। संस्थान के प्रबंधक ई० अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी ने कहा कि यदि हमें स्वस्थ्य जीवन जीना है तो योग को नियमित रूप से अपनाना होगा।

    प्राचार्य कृष्ण मुरारी पाठक ने आये हुए सभी लोगों को योग दिवस की बधाईयाँ देते हुए कहा कि भारत को योग का जन्मदाता माना जाता है, योग एक ऐसी क्रिया है जो मनुष्य को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और मजबूत बनाता है।

डायरेक्ट प्रशान्त द्विवेदी ने कहा कि निरोग रहने के लिए योग आवश्यक है।

  इस अवसर पर संस्थान के उप प्राचार्य धर्मेंद्र चौहान, प्रवक्ता वन्दना पाण्डेय, ओंकार नाथ त्रिपाठी, अरविंद मौर्या, राजेंद्र सिंह, अवनेश्वर नाथ त्रिपाठी, भीमधर दूबे, संदीप तिवारी, डॉ० सतीश दूबे, मनीष, कर्मचारी हरिकेश, गोमती, समेत सभी प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow