आई टी आई आभूराम ने मनाया ग्यारहवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

Jun 21, 2025 - 18:40
Jun 21, 2025 - 18:43
 0  14
आई टी आई आभूराम ने मनाया ग्यारहवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग के अंतर्गत  पं० ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी आई टी आई आभूराम तुर्कवलिया में योग का आयोजन किया गया संस्थान के योगाचार्य  सुरेंद्र कुमार मिश्र ने योग को प्रारंभ करते हुए सर्वप्रथम जॉइंट रोटेशन करने के बाद ताड़ासन, अनुलोम विलोम एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया।

योग कार्यक्रम में उपस्थित संस्थान के प्रबंधक ई ए एन त्रिपाठी ने कहा कि  आज का युवा आपने जीवन शैली से विमुख हो रहा है उन्हें योग के माध्यम से एक नए दिशा में परिवर्तित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।

कार्यक्रम में उपस्थित पी जी कालेज के प्राचार्य डॉ राम सावले मिश्र ,डॉ वकील धर दुबे, अवनेश्वर नाथ त्रिपाठी, राजीव सिंह ,सत्यप्रकाश यादव, सतीश दुबे ,वंदना पांडे ,प्रियंका त्रिपाठी, रंजू दुबे, संदीप, शिवम, भीमधर दुबे ,बी टी सी से वन्दना पांडेय आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow