रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों को योग के प्रति किया गया जागरूक

रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों को योग के प्रति किया गया जागरूक

Jun 22, 2025 - 11:46
 0  10
रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों को योग के प्रति किया गया जागरूक

अमिताभ चौबे की रिपोर्ट

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के लखनऊ एवं वाराणसी स्टेशनों सहित मंडल के सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर ग्यारहवें ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थी। रेलवे की निरंतर चलने वाली कार्यप्रणाली एवं इसके विशालतम नेटवर्क को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मंडल के अधिकारी और कर्मचारी निरंतर प्रत्येक परिस्थिति में अपना कार्य सम्पादित करते रहते हैं,जिसके कारण रेल कर्मचारियों को अनियमित जीवन शैली और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ता है।

जिस के लिए योग दिवस रेल कर्मचारियों के लिए विशेष महत्व रखता है I इस दिवस विशेष का मुख्य आयोजन लखनऊ स्थित उत्तर रेलवे के अधिकारी क्लब ”साकेत में सम्पन्न किया गया I इस कार्यक्रम में एक योगाभ्यास शिविर का संचालन किया गया, जिसमे मंडल रेल प्रबंधक, सुनील कुमार वर्मा ने स्वयं सम्मिलित होकर मंडल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ प्राणायाम, ध्यान, योगासन एवं अन्य यौगिक क्रियाएँ करके सभी को इस कार्य के लिए प्रेरित किया I इस योग सत्र के प्रारम्भ में योगाचार्य सोमिल शार्मा द्वारा सभी को योग की महत्ता से परिचित कराते हुए इसके लाभों से अवगत कराया गया I

उस के बाद योगगुरु द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योगाभ्यास कराते हुए योग संबंधी अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया I ग्यारहवें ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ अवसर पर लखनऊ मंडल के स्टेशनों पर ऑडियो एवं वीडियो के माध्यम से अधिक से अधिक रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों को योग के प्रति जागरूक किया गया ताकि अधिक से अधिक लोग योग को अपनाकर स्वस्थ लाभ कमा सकें। योग दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने योग तथा प्राणायाम की अनेक विशेषताओं का उल्लेख करते हुए समस्त कर्मचारियों से योग एवं प्राणायाम को अपनी जीवनशैली में अनिवार्य रूप से अपनाने पर विशेष बल दिया I

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow