सीपीआर सीखना हर महिला के लिए आवश्यक, जिससे वे परिवार और समाज के लिए बन सकें जीवन रक्षक:- डॉ0 अंजू गोयल

सीपीआर सीखना हर महिला के लिए आवश्यक, जिससे वे परिवार और समाज के लिए बन सकें जीवन रक्षक:- डॉ0 अंजू गोयल

Mar 9, 2026 - 20:34
 0  25
सीपीआर सीखना हर महिला के लिए आवश्यक, जिससे वे परिवार और समाज के लिए बन सकें जीवन रक्षक:- डॉ0 अंजू गोयल

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- अयोध्या रोड पर स्थित गोयल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने एपेक्स हॉस्पिटल के साथ मिलकर कर CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरम सेवा संस्थान की अध्यक्ष वंदना सिंह व डॉ0 अंजू गोयल ने दीप जलाकर कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को हृदयाघात या सांस रुकने जैसी आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार प्रदान करने की ट्रेनिंग दी गई, जिससे वे परिवार और समाज में जीवन रक्षक बन सकें। सीपीआर सीखना हर महिला के लिए आवश्यक है, क्योंकि घर-परिवार में अचानक स्वास्थ्य संकट की स्थिति में तत्काल कार्रवाई से मरीज की जान बचाई जा सकती है।

प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल सेशन में डमी पर हाथों का सही उपयोग, छाती पर किस स्तर का दबाव देना है सिखाया गया। कार्यक्रम में गोयल आयुर्वेदिक कॉलेज, चंद्रा हॉस्पिटल, अवध नर्सिंग कॉलेज, निशात हॉस्पिटल, शेरवुड सहित आस पास की दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow