पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: शहीद का शव ले जा रही एंबुलेंस ट्रक में घुसी, बेटे-भाई समेत 4 की मौत, कोई नहीं बचा

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर में भीषण हादसा, शहीद सूबेदार मेजर का शव ले जा रही एंबुलेंस ट्रक में घुसी, बेटे-भाई-भतीजे और ड्राइवर समेत चार की मौत।

Oct 4, 2026 - 16:08
 0  80
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: शहीद का शव ले जा रही एंबुलेंस ट्रक में घुसी, बेटे-भाई समेत 4 की मौत, कोई नहीं बचा

लखनऊ/सुल्तानपुर:(हिन्द भास्कर ब्यूरो):- उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। सुल्तानपुर जिले में माइल स्टोन 79 के पास शहीद का शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।

हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस में सवार एक भी व्यक्ति जिंदा नहीं बचा। जानकारी के मुताबिक, पंचकुला (हरियाणा) में शहीद हुए सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर एंबुलेंस गाजीपुर जा रही थी। सूबेदार मेजर चंडीगढ़ में तैनात थे।

इसी दौरान सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनकी एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई।

इन 4 लोगों की हुई मौत -

हादसे में एंबुलेंस सवार चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में -

  1. जसपाल - एंबुलेंस ड्राइवर
  2. राजन सिंह- पुत्र भूपति (शहीद के भाई)
  3. गौरव सिंह- पुत्र सत्यभान (शहीद के बेटे)
  4. राम समझ- पुत्र जयसिंह (शहीद के भतीजे)

सूचना पर स्थानीय जिला प्रशासन और एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंच गई है। सभी शवों को अयोध्या के कुमारगंज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एक ही परिवार पर दोहरी मार से गाजीपुर में कोहराम मचा हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow