लखनऊ: दिवाली से पहले कर्मचारियों की हुई मौज, योगी सरकार देगी बोनस और DA का डबल बोनांजा
योगी सरकार दिवाली से पहले यूपी के लाखों कर्मचारियों को 7000 रुपये तक बोनस और 3% बढ़ा हुआ DA/DR देने जा रही है। बढ़ोतरी जुलाई से लागू होगी।
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। योगी सरकार त्योहार से पहले उनका खजाना भरने जा रही है।
सरकार ने दिवाली बोनस देने की तैयारी पूरी कर ली है। इस बार कर्मचारियों को 3400 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक बोनस मिल सकता है।
इतना ही नहीं, महंगाई से राहत देने के लिए सरकार 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ाने जा रही है। ये बढ़ा हुआ भत्ता जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा और इसका पैसा अक्टूबर के वेतन के साथ नवंबर में मिलेगा।
दिवाली से ठीक पहले योगी सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों के घर में त्योहार की रौनक और बढ़ जाएगी।
What's Your Reaction?
