अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ₹24.13 करोड़ से चमका ऐशबाग जंक्शन, मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ₹24.13 करोड़ से चमका ऐशबाग जंक्शन, मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

Jul 15, 2026 - 12:16
 0  39
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ₹24.13 करोड़ से चमका ऐशबाग जंक्शन, मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लखनऊ मंडल के ऐशबाग जंक्शन रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए ₹24.13 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी। परियोजना पूरी होने के बाद स्टेशन को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। परियोजना के तहत स्टेशन परिसर का व्यापक विस्तार और सौंदर्यीकरण किया गया है।

यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ उच्चस्तरीय पार्किंग सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। प्लेटफार्मों पर आधुनिक फर्श, उच्च गुणवत्ता वाले शौचालय लगाए गए हैं। 5500 वर्ग मीटर में उन्नत पार्किंग एरिया और 4300 वर्ग मीटर के सर्कुलेटिंग एरिया में हरित पार्कों का विकास किया गया है। यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए मानक अनुरूप एलईडी साइनेज भी लगाए गए हैं। दोनों तरफ के प्रवेश द्वारों पर ‘काऊ कैचर’ का प्रावधान किया गया है।

इसके साथ ही प्रथम एवं द्वितीय प्रवेश द्वारों को जोड़ने के लिए 6 मीटर चौड़े नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस FOB पर पर्याप्त संख्या में लिफ्ट और एस्केलेटर भी स्थापित किए जाएंगे, ताकि दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और आम यात्रियों को आवागमन में आसानी हो। रेल मंत्रालय के इस प्रयास से ऐशबाग जंक्शन अब एक आकर्षक और यात्री-अनुकूल स्टेशन के रूप में विकसित हो रहा है।

इससे क्षेत्र के यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और उत्कृष्ट यात्रा अनुभव मिलेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow