लखनऊ मंडल में अवैध वेंडरों पर रेलवे का शिकंजा, जून-जुलाई में 65 अनधिकृत विक्रेता पकड़े गए

लखनऊ मंडल में अवैध वेंडरों पर रेलवे का शिकंजा, जून-जुलाई में 65 अनधिकृत विक्रेता पकड़े गए

Jul 15, 2026 - 12:48
 0  13
लखनऊ मंडल में अवैध वेंडरों पर रेलवे का शिकंजा, जून-जुलाई में 65 अनधिकृत विक्रेता पकड़े गए

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराने तथा रेलवे परिसर में अनधिकृत विक्रेताओं पर नियंत्रण के लिए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा नियमित रूप से विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। जुलाई माह में लखनऊ स्टेशन पर कैटरिंग विभाग द्वारा दो विशेष जांच अभियान चलाए गए।

इन अभियानों के दौरान ट्रेनों और रेलवे परिसर में अवैध रूप से खानपान सामग्री बेच रहे 9 अनधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया। इससे पहले जून माह में लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 16 विशेष जांच अभियान चलाए गए थे। इनमें कुल 56 अनधिकृत वेंडर रेलवे परिसर और ट्रेनों में अवैध रूप से सामान बेचते हुए पकड़े गए। पकड़े गए सभी वेंडरों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल RPF के सुपुर्द कर दिया गया है।

उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान केवल रेलवे द्वारा अधिकृत स्टॉलों और लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही खाद्य एवं पेय पदार्थ खरीदें। किसी भी अनधिकृत वेंडर से सामान न खरीदें। ऐसे मामलों की सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139, निकटतम रेलवे कर्मचारी या रेलवे सुरक्षा बल को दें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow