लखनऊ में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

लखनऊ में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

Aug 23, 2026 - 20:46
 0  11
लखनऊ में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- महानगर के सी.आई.डी ग्राउंड में रविवार को ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 'एक पेड़ माँ के नाम' वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के प्रतिदिन पौधारोपण संकल्प के तहत यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजीव मिश्रा ने कहा कि हमारी संस्कृति में धरती को माता कहा गया है, क्योंकि वह हमारा पालन-पोषण करती है।

उसी तरह जन्म देने वाली माँ भी जीवनभर निस्वार्थ प्रेम और छाया देती है। यह अभियान दोनों माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब हम माँ के नाम पर पौधा लगाते हैं तो उससे एक भावनात्मक संबंध जुड़ जाता है, जिससे हम उसकी देखभाल माँ की तरह करते हैं।

आज बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के दौर में यह अभियान औपचारिकता नहीं, बल्कि आवश्यकता बन गया है। पीपल, नीम और बरगद जैसे पौधे लगाकर हम आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा और सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने लगाए गए पौधों का प्रत्येक वर्ष जन्मदिन मनाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। साथ ही लखनऊ को स्वच्छता में प्रथम स्थान पर लाने की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया, पार्षद हरिश्चंद्र लोधी, मंडल उपाध्यक्ष रीता कश्यप, मंडल मंत्री पंकज सिंह, विवेक अवस्थी, पंकज श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा, कन्हैया लाल वर्मा सहित कई सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow