अगले महीने यूपी आएगा जापान का बड़ा कारोबारी दल, 200 से ज्यादा CEO 5 दिन करेंगे निवेश की तलाश

अगले महीने यूपी आएगा जापान का बड़ा कारोबारी दल, 200 से ज्यादा CEO 5 दिन करेंगे निवेश की तलाश

Jul 16, 2026 - 10:02
 0  17
अगले महीने यूपी आएगा जापान का बड़ा कारोबारी दल, 200 से ज्यादा CEO 5 दिन करेंगे निवेश की तलाश

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश अगले महीने जापान के सबसे बड़े कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों में से एक की मेजबानी करेगा। जापान और यामानाशी प्रान्त के 200 से अधिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी 19 अगस्त से शुरू होने वाले पांच दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश आएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य राज्य में निवेश संभावनाओं को तलाशना और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाना है।

इस दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए यामानाशी प्रान्त का 12 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल यामानाशी सरकार के सलाहकार नरेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में लखनऊ स्थित इन्वेस्ट यूपी कार्यालय पहुंचा। यह यात्रा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालिया जापान यात्रा के बाद हुए संवाद और समझौतों का विस्तार मानी जा रही है, जिससे निवेश और औद्योगिक सहयोग को नई गति मिलेगी।

बैठक की अध्यक्षता अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार ने की। इस दौरान इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी भी उपस्थित रहे। दौरे के दौरान जापानी प्रतिनिधिमंडल की राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और उद्योग जगत के साथ बी2बी बैठकें होंगी।

इनमें विनिर्माण, हरित हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, ऑटोमोबाइल, फूड प्रोसेसिंग, कौशल विकास और मानव संसाधन आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग और निवेश पर चर्चा होगी। इस यात्रा के दौरान नए एमओयू, लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी होने और निवेश परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन की भी संभावना है।

प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से भी मुलाकात की। बैठक में उत्तर प्रदेश और यामानाशी के बीच पर्यटन एवं सांस्कृतिक सहयोग, आधुनिक पर्यटन अवस्थापना, बेहतर कनेक्टिविटी और आतिथ्य एवं वेलनेस पर्यटन में निवेश की संभावनाओं पर विचार हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow