लखनऊ में SGPGI ट्रॉमा सेंटर को मिलेगी अपनी मोर्चरी

लखनऊ SGPGI ट्रॉमा सेंटर में जल्द शुरू होगी पोस्टमॉर्टम सुविधा, KGMU में 12 अक्टूबर से स्टाफ की ट्रेनिंग शुरू, दो बैच में होगी ट्रेनिंग, मोर्चरी का काम अंतिम चरण में।

Oct 15, 2026 - 11:16
 0  25
लखनऊ में SGPGI ट्रॉमा सेंटर को मिलेगी अपनी मोर्चरी

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- जल्द ही SGPGI के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में शवों का पोस्टमॉर्टम वहीं पर हो सकेगा। अभी तक यहां लाए गए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए KGMU भेजना पड़ता है। इस नई व्यवस्था के लिए स्टाफ की ट्रेनिंग शुरू हो गई है।

KGMU के फॉरेंसिक विभाग में 12 अक्टूबर से पहले बैच की ट्रेनिंग चल रही है, जिसमें तीन कर्मचारियों को रखा गया है। कर्मचारियों को दो बैच में ट्रेन किया जाएगा। ट्रेनिंग में उन्हें शवों की देखरेख, मोर्चरी का संचालन और मेडिको-लीगल रिपोर्ट तैयार करना सिखाया जा रहा है। SGPGI प्रबंधन के अनुसार मोर्चरी का काम लगभग पूरा हो चुका है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने बताया कि सुविधा शुरू होने से हादसों के मामलों में पोस्टमॉर्टम में लगने वाला समय बचेगा और परिजनों को भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow