सेवानिवृत्ति पर भावुक हुआ विद्यालय परिवार

Jul 31, 2024 - 21:03
Jul 31, 2024 - 22:50
 0  65
सेवानिवृत्ति पर भावुक हुआ विद्यालय परिवार

 हिन्द भास्कर, कैम्पियरगंज 

 पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज आभूराम तुर्कवलिया गोरखपुर के सभागार मे विद्यालय के कर्मचारी झकरी प्रसाद की सेवानिवृति के अवसर पर 31 जुलाई 24 बुधवार को उनको सम्मानित किया गया और उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं की गयीं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक इंजी ए एन त्रिपाठी ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुऐ कहा की विद्यालय परिवार सदैव उन्हें याद रखेगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन मे कहा कि झकरी प्रसाद ने अपने जीवन के बहुमूल्य पल और सेवाएं दी है विद्यालय उनका सदैव ऋणी रहेगा ।

इस अवसर पर पी जी कालेज के प्राचार्य डॉ आर एस मिश्रा, बी टी सी कालेज के प्राचार्य डॉ के एम पाठक, विद्यालय के शिक्षक पन्नेलाल गुप्ता, डॉ शोभित श्रीवास्तव, अवनेश्वर नाथ त्रिपाठी, ओंकार नाथ त्रिपाठी ने भी संबोधित किया और मंगलकामनाए प्रेषित कीं।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती/विद्यालय के संस्थापक व संस्थापिका जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि द्वारा हुआ।

इसके उपरान्त विद्यालय के प्रबंधक , प्रधानाचार्य उपस्थित अतिथिओं, शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा झकरी प्रसाद को मल्यार्पण कर, अंगवस्त्र द्वारा व उपहार द्वारा सम्मानित करते हुए मंगलकामनाएं प्रेषित की गई।

इस कार्यक्रम मे विकास कुमार पांडेय, सतेंद्र कुमार, भोला, वितेश कुमार तिवारी, धीरेन्द्र मणि त्रिपाठी, घनश्याम यादव, जनाब मोज्जमिल अहमद, सतीश चंद, जितेन्द्र यादव, बजरंगी गुप्ता, गंगा प्रसाद, विकास कुमार पांडेय सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow