क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा लखनऊ, राजीव मिश्र ने किया वृक्षारोपण

Jul 31, 2024 - 18:08
 0  29
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा लखनऊ, राजीव मिश्र ने किया वृक्षारोपण

भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्र ने किया वृक्षारोपण 

हिन्द भास्कर

लखनऊ।

लखनऊ मध्य विधानसभा के मंडल 4 स्थित मालवीय नगर वार्ड में विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संकल्पित 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत 31 जुलाई दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्र द्वारा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनों के उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी के देश में हरा भरा और शुद्ध पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण कार्य करना सभी के लिए नैतिक धर्म और कर्तव्य है। स्वस्थ जीवन में खुशहाली लाने के लिए हर परिवार पेड़ लगाए तभी हर जन मन में हरियाली आएगी ।स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत और हरा भरा भारत माननीय प्रधानमंत्री जी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए हर सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण का कार्य करने का मेरे मन में एक संकल्प आया है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का संकल्प पर्यावरण के संवर्धन एवं स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और हरीतिमा भारत के लिए सफलता का स्वरूप ग्रहण कर सके। प्रधानमंत्री के इस संकल्प सिद्धि के लिए भाजपा के कार्यकर्ता लगे हुए हैं और इस दिशा में हम सब का यह एक प्रयास मात्र है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अभिषेक यादव , मंडल अध्यक्ष मनोज रस्तोगी , पूर्व मंडल अध्यक्ष , जितेन्द्र राजपूत , पूर्व पार्षद श्रीमती रीना विक्रम , शक्ति केंद्र संयोजक आनंद शर्मा , वार्ड अध्यक्ष नवीन विरमानी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow