पर्यावरण मानकों पर खरा उतरा NRDH लखनऊ, UPPCB से मिला CCA प्रमाण पत्र
पर्यावरण मानकों पर खरा उतरा NRDH लखनऊ, UPPCB से मिला CCA प्रमाण पत्र
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर रेलवे चिकित्सालय, लखनऊ ने पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CCA प्रमाण पत्र मिला है, जो 31 जुलाई 2030 तक वैध रहेगा।
यह स्वीकृति अस्पताल द्वारा जल एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण संबंधी निर्धारित मानकों के सफल अनुपालन को दर्शाती है। अस्पताल में 5 KLD (Kilo Litres per Day) क्षमता का ETP (Effluent Treatment Plant) एवं 80 KLD क्षमता का STP (Sewage Treatment Plant) संचालित है, जिससे अस्पताल में गंदे पानी को साफ कर दोबारा उपयोग करने की व्यवस्था की गई है।
जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है। यह उपलब्धि मण्डल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 संगीता सागर के नेतृत्व में किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है। इस प्रक्रिया में डॉ0 रौतेश शर्मा एवं ब्रदर शिवकुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
What's Your Reaction?
