रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म शताब्दी दिवस धूमधाम से मना

May 29, 2025 - 20:35
 0  30
रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म शताब्दी दिवस धूमधाम से मना

हिन्द भास्कर 

सोनभद्र।  

जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर पर रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म शताब्दी दिवस ग्राम विकास विभाग NRLM, MGNREGA के द्वारा धूमधाम से मनाया गया l उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया, साथ में विशिष्ट अतीत के रूप में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कार्यक्रम के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया की रानी अहिल्याबाई का जन्म दिवस हम लोग एक प्रेरणा के रूप में मनाते हैं इन्होंने न केवल एक सफल ग्रहणी रही बल्कि इन्होंने रोजगार के क्षेत्र में भी सफल कार्य किया और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी, इन्हें प्रथम उद्यमी महिला के रूप में भी जाना जाता है इन्होंने सबसे पहले अपने हाथ से साड़ी बनाने का कार्य किया और खुद से बनाई हुई साड़ियां पहनती थी जो यह दर्शाता है कि महिला अगर चाहे तो वह सफल उद्यमी हो सकती है समूह की जो महिलाएं हैं उन्हें भी इनसे प्रेरणा लेकर के सफल उद्यमी बनना चाहिए l उपयुक्त स्वत रोजगार सरिता सिंह ने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर के ऊपर तमाम विपत्तियां एवं समस्याएं आई, कम समय में ही उनके पति का देहांत हो गया इसके पश्चात उनके राज्य को संभालने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई यह एक बेहतर राजनीतिक के रूप में कार्य करते हुए अपने राज्य की प्रजा का पालन पोषण करती रही एवं महिलाओं के लिए एक उदाहरण भी बना करके उभरी।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने रानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इन्होंने अपने राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी मंदिरों की स्थापना की इनके द्वारा सत्संग स्थलों की स्थापना कराई गई और साथ ही महिलाओं के विकास के लिए इन्होंने एक उदाहरण के रूप में कार्य किया जब हमारे देश पर मुस्लिम शासको का शासन था उसे शासन काल में भी इन्होंने मंदिरों का निर्माण कराया। महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने बताया की रानी अहिल्याबाई का जीवन बहुत ही कठिनाई में बिता लेकिन उनके जीवन काल से हम सभी लोगों को सीख लेना चाहिए की कितनी बड़ी से भी बड़ी मुसीबत आ जाए लेकिन हम उसे आसानी से उसका समाधान निकाल सकते हैं और अपने जीवन को सफल बना सकते हैं इनसे प्रेरणा लेकर के हमें अपने कठिन समय में हताश होने की बजाय सफलतापूर्वक कार्य करना चाहिए और अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए।

 सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत जी ने विस्तार से रानी अहिल्याबाई की जी के जीवन पर चर्चा पर चर्चा की एवंमहिलाओं को यह बताया कि आप भी इनसे प्रेरणा लेकर के आगे बढ़ सकती हैं और अपने देश और समाज के लिए भी कार्य कर सकती हैं मनरेगा के लोकपाल ने भी रानी अहिल्याबाई के जीवन के बारे में बताया । उपस्थित समूह की 500 से ज्यादा महिलाओं ने उक्त संबोधन को सुना एवं उन्होंने रानी अहिल्याबाई के जीवन परिचय के बारे में जानकारी प्राप्त की समूह स्वयं सहायता समूह के लिए उत्कृष्ट करने वाली समूह की 40 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर के जिला अध्यक्ष नंदलाल एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के द्वारा सम्मानित किया गया। बैंक के द्वारा CCL लोन के रूप में 1.5 करोड़ का डमी चेक महिलाओं को दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow